ETV Bharat / state

19 अगस्त से लापता महिला का शव बचेली में मिला, हत्या की आशंका

बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक 25 साल की महिला का शव मिला है. मुकेश श्रीवास की रिपोर्ट

Dantewada Bacheli Forest
दंतेवाड़ा का बचेली जंगल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 10:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: जिले के बचेली इलाके से एक महिला 19 अगस्त को लापता हो गई थी. उसके बाद 24 अगस्त को महिला का शव बरामद हुआ है. महिला की लाश बचेली के मांझीपारा में नाले के पास मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में ले लिया है.

महिला 19 अगस्त से थी लापता

जंगल और नाले के दुर्गम क्षेत्र में शव होने के कारण पुलिस को ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकालना पड़ा. इसके बाद शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. सरपंच ने महिला की पहचान कडमपाल निवासी के रूप में की है. पुलिस और ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की पहचान कर ली है. महिला 19 अगस्त से थी गुम थी.

बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले के पास एक महिला का शव मिला है. घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है-जितेंद्र खुटे, एडिशनल एसपी , दंतेवाड़ा

घटनास्थल से मिला मोबाइल फोन

रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक ग्रामीण बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गया था. इसी दौरान नाले के पास उसकी नजर महिला के शव पर पड़ी. शव दिखाई देने के बाद ग्रामीण ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और सरपंच को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. उसके 24 घंटे बाद महिला का शव बरामद किया गया है. घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. मोबाइल फोन से सिम गायब है.

स्वामी आत्मानंद स्कूल की क्लास में फॉल सीलिंग गिरी, बिलासपुर के मगरपारा की घटना

बिलासपुर में बाघिन का आतंक, जंगल पहुंचे युवक को बनाया शिकार, हरकत में वन विभाग