ETV Bharat / state

दंतेवाड़ा पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा युवती को परिजन तक पहुंचाया

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पुलिस को गंभीर हालत में मिली थी. जिसके बाद उसकी पहचान और पते के लिए अभियान चलाया.

Dantewada police humanitarian
मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा युवती को परिजन तक पहुंचाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 2:15 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 4:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: जिले में पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल होता है. बचेली पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ और गुमशुदा युवती को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की.

दंतेवाड़ा पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

असहाय हालत में मिली युवती

19 फरवरी 2026 को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को लेबर हाटमेंट क्षेत्र में एक युवती गंभीर हालत में मिली. युवती तेज बुखार से पीड़ित थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया. युवती अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थी, जिससे उसकी जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण हो गया.

पहचान के लिए शुरू हुई खोज

थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार साहू के निर्देश में पुलिस टीम ने युवती की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया. स्थानीय बाजारों, आसपास के थानों, अन्य जिलों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाई गई. लगातार प्रयासों के बाद युवती की पहचान बसंती निषाद के रूप में हुई, जो जगदलपुर के ननगूर क्षेत्र की रहने वाली है.

एक युवती मिली थी जो ठीक से अपना पता नहीं बता पा रही थी. सोशल मीडिया समेत कई माध्यम से हमारी टीम ने पतासाजी की और युवती का इलाज कराकर उसे परिजन तक पहुंचाया-आर के बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बचेली नहीं आ सके. ऐसे में पुलिस ने खुद ही युवती को उसके घर पहुंचाने का निर्णय लिया. इस कार्य में NMDC बचेली के अधिकारी सौरभ कुमार ने वाहन की व्यवस्था कर सहयोग दिया. पुलिस टीम ने बसंती को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया. अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिवार की खुशी और राहत साफ झलक रही थी.

पुलिस ने केवल अपना कर्तव्य ही नहीं निभाया, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी परिचय दिया. यह घटना समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है.

विश्व प्रसिद्ध फागुन मेला की तैयारी पूरी, पहले से व्यवस्थित होगा आयोजन, विदेशी पर्यटकों का लगेगा जमावड़ा
महाशिवरात्रि: दंतेवाड़ा में आदिकालीन परंपरा के साथ आधी रात को मनाई गई शिवरात्रि
500 के नकली नोट फागुन मेले में पहुंचने की खबर, दंतेवाड़ा पुलिस ने दुकानदारों को किया अलर्ट
Last Updated : February 20, 2026 at 4:41 PM IST