ETV Bharat / state

दबंगई: मां की हत्या कर बेटी को जबरन उठा ले गया दबंग, मेरठ में भारी तनाव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि सरधना की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं.

मां की हत्या और बेटी के अपहरण से मेरठ में तनाव.
मां की हत्या और बेटी के अपहरण से मेरठ में तनाव. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 1:31 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 9:31 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या कर दी गई. उसकी 20 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया गया है. घटना के बाद से गांव में तनाव है. वहीं, 24 घंटे बाद भी युवती की बरामदगी न होने से लोगों में आक्रोश है.

इस घटना ने राजनैतिक रंग ले लिया है. सपा नेताओं और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से बुलडोजर एक्शन की मांग की है. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने 200 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

मेरठ में मां की हत्या बेटी का अपहरण. (Video Credit: ETV Bharat)

बेटे ने बताया कैसे हुई घटना: मृत महिला के बेटे मनदीप ने बताया कि रोजाना की तरह उनकी मां सुनीता और बहन रूबी जंगल की तरफ जा रही थीं. तभी गांव का ही रहने वाला पारस सोम वहां पहुंचा और बहन को किडनैप करने लगा. मां जब इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया. तब तब हम लोग भी पीछे से पहुंचे.

मेरठ में घटना से आक्रोश: मनदीप ने बताया कि पारस के हाथ में पिस्टल भी थी. वह गालियां देता हुआ गन्ने के खेतों से बहन का अपहरण करके भाग निकला. हमने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है. मनदीप ने बताया कि हमें बस इतना बताया गया कि मेरी घायल मां की मौत हो चुकी है.

सपा विधायक अतुल प्रधान ने साधा निशाना. (Video Credit: ETV Bharat)

पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़ी भीड़: बता दें कि घटना की वजह से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. महिला के पोस्टमार्टम के समय लोगों की भीड़ लगी रही. कुछ लोगों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ भी की है. हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की है.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक: मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि सरधना की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं. हम आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. डॉ. ताड़ा ने बताया कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के रहने वाले. आरोपी युवक और युवती की पहले से ही जान पहचान रही है.

सरधना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम (Video Credit: ETV Bharat)

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई: वारदात में घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. वीडियोग्राफी भी कराई गई है. पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में है. उनकी हर संभव मदद की जा रही है. स्थिति अभी नियंत्रण में है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी की जाएगी.

वारदात के बाद गरमाई राजनीति: सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. प्रधान ने कहा कि सरकार अब आरोपियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलवा रही है. हस्तिनापुर से पूर्व सपा विधायक योगेश वर्मा ने भी बुलडोजर एक्शन की मांग की है. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर सरकार बुलडोजर चला देती है. अब दलित के साथ अत्याचार पर भी बुलडोजर चलना चाहिए.

Photo Credit: ETV Bharat
कपसाड़ गांव पहुंचे बीजेपी नेता संगीत सोम. (Photo Credit: ETV Bharat)

पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव पाल ने कहा कि परिवार को सुरक्षा दी जाए. शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए. जो भी सरकारी लाभ मिल सकते हैं, वह पीड़ित परिवार को मिलने चाहिए. बीजेपी नेता और मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ में ही हैं. उन्होंने अधिकारियों को इस घटना में सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात के बाद गांव में तनाव. (Photo Credit: ETV Bharat)

सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोका: कपसद गांव छावनी में तब्दील हो गया है. मौके पर 10 से ज्यादा थानों की फोर्स लगाई गई है. समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने गांव में घुसने की कोशिश की, तो उन्हें पुलिस ने प्रवेश से रोक दिया. इससे नाराज अतुल प्रधान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा: राष्ट्रीय लोकदल का डेलिगेशन भी गांव में पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की. रालोद के सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि वारदात निंदनीय है. अधिकारियों से बात करेंगे. वहीं एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है. परिवार के साथ अन्याय हुआ है.

Photo Credit: ETV Bharat
10 से ज्यादा थानों की फोर्स लगाई गई (Photo Credit: ETV Bharat)

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल करके बात की: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार से बात की. बीच में टोका टाकी कर रहे एक अधिकारी को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ये घटना बेहद ही दुःखद है. परिवार के साथ सभी हैं. दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए.

संगीत सोम ने कहा- अपराधी किसी जाति का नहीं होता: सरधना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम कपसाड़ गांव में पहुंचे. संगीत सोम ने कहा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा. प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. विपक्ष के नेता इसे जातियों का झगड़ा न बनाएं. ये एक गुंडे ने गुंडई की है. उन गुंडों को सजा मिलेगी. ऐसी सजा मिलेगी कि उसकी सात पुश्तें याद करेंगी. किसी भी कीमत पर बेटी को न्याय मिलेगा.

Video Credit: ETV Bharat
गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. (Video Credit: ETV Bharat)

सम्मान के साथ समझौता नहीं, होगी बुलडोजर की कार्रवाई: भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर भी चलेगा. सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता. हर आदमी कह रहा है कि ये घटना निंदनीय है. उन्होंने सपा शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस वारदात के बाद सरकार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो बोल रहे हैं, वे यही कहेंगे कि अखिलेश यादव का मुंह नहीं ये बोलने का.

Video Credit: ETV Bharat
वारदात सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में सुबह करीब 8 बजे हुई. (Video Credit: ETV Bharat)

पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार: पुलिस और प्रशासन शुक्रवार सुबह से परिवार वालों को महिला के अंतिम संस्कार के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था. शाम को परिवार के लोगों ने सुनीता का अंतिम संस्कार कर दिया. अंतिम संस्कार के वक्त पूरा गांव मौजूद था. शमशान घाट में रोशनी के लिए जेनरेटर का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया था. पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने पर अंतिम संस्कार करने न करने पर परिजन अड़े हुए थे.

Photo Credit: ETV Bharat
20 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार. (Photo Credit: ETV Bharat)

जिला प्रशासन ने 10 लाख रुपये का चेक दिया: प्रशासनिक अधिकारियों पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के लिए दिया. इस दौरान भी स्थानीय विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. पुलिस ने भी परिवार को आश्वासन दिया कि 48 घंटे में युवती की बरामदगी कर ली जाएगी और हत्यारे पकड़े जाएंगे. परिजनों ने परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी देने और परिवार को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग भी की थी.

यह भी पढ़ें: रायबरेली में आठ दिन से लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका

Last Updated : January 9, 2026 at 9:31 PM IST