ETV Bharat / state

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, बुधवार को हीटवेव का अलर्ट

मौसम में बदलाव के कारण आज कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं. अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे गिर गया है.

WEATHER TODAY CHHATTISGARH
Etv Bharat (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 21, 2026 at 1:39 PM IST

|

Updated : April 21, 2026 at 2:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

मौसम में बदलाव क्यों आया ?

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पूरे प्रदेश में द्रोणिका और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज की तारीख में उत्तर छत्तीसगढ़ में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक द्रोणिका साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर कोमेरिन तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है. हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है. आज बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. पूरे प्रदेश में बुधवार से अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी.

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला (ETV Bharat Chhattisgarh)

बुधवार को हीटवेव का येलो अलर्ट, 44 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से मौसम फिर से बदल जाएगा. मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हीटवेव चल सकती है. इसका येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हीटवेव रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, बालोद, बिलासपुर जिले में पश्चिमी इलाकों में चलने की संभावना है. आज की स्थिति में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 से लेकर 42 डिग्री तक रहने की संभावना है. उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

WEATHER TODAY CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर तापमान में गिरावट (ETV Bharat Chhattisgarh)

पिछले 5 सालों में अप्रैल के महीने में रायपुर में कितना रहा अधिकतम तापमान

  • 30 अप्रैल 2021 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री
  • 29 अप्रैल 2022 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.01 डिग्री
  • 19 अप्रैल 2023 को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.02 डिग्री
  • 19 अप्रैल 2024 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 22 अप्रैल 2025 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री
किसानों के लिए वरदान बना देसी करहनी धान, औषधीय गुण के साथ देता है ज्यादा मुनाफा
गौरेला पेंड्रा मरवाही में तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो की मौत, घायलों का इलाज जारी
तीन माह से वेतन नहीं: शराब दुकान कर्मचारियों पर आर्थिक संकट, कलेक्टर बोले-राज्य स्तर की समस्या
Last Updated : April 21, 2026 at 2:15 PM IST