ETV Bharat / state

अलवर में ड्राई फ्रूट के विज्ञापन बेचने के नाम पर साइबर ठगी, डिलीवरी के नाम पर बार-बार पैसे डलवाए

सोशल मीडिया पर ड्राईफ्रूट विक्रय का विज्ञापन देखा तो करीब 1300 रुपए के सूखे मेवे बुक किए.इसके बाद शुरू हुआ ठगी का खेल.

Cyber ​​Police Station, Alwar
साइबर थाना, अलवर (ETV Bharat Alwar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 27, 2026 at 2:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: साइबर ठग अब शिकार की तलाश में नए पैंतरे आजमा रहे हैं. अलवर शहर में ऐसा मामला सामने आया कि साइबर ठग ने जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत संविदाकर्मी को सोशल मीडिया पर ड्राई फ्रूट बेचने का विज्ञापन देकर ठग लिया. साइबर ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित मुकेशचंद ने शिकायत दी है. साइबर सेल अनुसंधान कर रही है. पीड़ित की ओर से दी डिटेल के बारे में पुख्ता जानकारी निकाली जा रही है. पीड़ित मुकेश ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर ड्राईफ्रूट विक्रय का विज्ञापन देखा. उनके नंबर पर सम्पर्क कर करीब 1300 रुपए के ड्राईफ्रूट बुक किए. ऑर्डर करने के बाद मुकेश के वॉट्सएप पर ऑर्डर बुकिंग कर बिल सोनिया ड्राईफ्रूट हरि मार्केट, आउट साइड रघुनाथ मंदिर जम्मू से भेजा गया. इसके बाद बताया कि उक्त पते पर 26 फरवरी को दोपहर तक ऑर्डर डिलीवरी होगी.

पढ़ें:ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 : पुलिस ने साइबर ठगी के 1.43 करोड़ रुपए होल्ड करवाए, 62 लाख पीड़ितों के खातों में रिफंड

ऐसे की ठगी: पीड़ित मुकेशचंद ने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे डिलीवरी बॉय का फोन आया कि सोनिया ड्राईफ्रूट से आपका ऑर्डर लाया हूं. आप 1910 रुपए सोनिया ड्राईफ्रूट के क्यूआर कोड पर डाले दें. इससे ऑर्डर के लिए डिलीवरी कोड मिल जाएगा. उन्होंने बताया कि डिलीवरी बॉय ने 10 रुपए डिलीवरी चार्ज के काटकर 1900 रुपए आपके खाते में आ जाएंगे, ऐसा कहकर रुपए ट्रांसफर कराए. इस पर मैंने 1910 रुपए पेमेंट सोनिया ड्राईफ्रूट के क्यूआर कोड पर कर दिया. इसके बाद फोन के जरिए बोला कि आपने 1910 रुपए एक साथ किए. पहले 1900 रुपए करें और फिर 10 रुपए अलग से करें. इसके बाद पीड़ित ने फिर से 1900 और 10 रुपए अलग से पेमेंट कर दिया.

ऑर्डर कैंसिल में आनाकानी: पीड़ित मुकेश ने बताया कि उन्होंने कुल 5120 रुपए पेमेंट कर दिया- पीड़ित ने बताया कि इसके बाद फिर से फोन कर कहा गया कि आप दोबारा 1910 रुपए पेमेंट करें तब घर पर पार्सल डिलीवर होगा. पीड़ित को शक हुआ और ऑर्डर कैंसिल कर अपने 5120 रुपए मांगे. पीड़ित ने बताया कि इस पर जो व्यक्ति सोनिया ड्राईफ्रूट के नंबर से बात कर रहा था, वह आनाकानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी.

पढ़ें:साइबर फ्रॉड करने जा रहा युवक रास्ते में ही गिरफ्तार, म्यूल खाते में मिला 16 लाख का लेनदेन