ETV Bharat / state

रोहतक में साइबर ठगी, वर्क फ्रॉम होम ने नाम पर ठग लिए साढ़े 8 लाख रुपए, आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

रोहतक में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 8.54 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Cyber Fraud in Rohtak
रोहतक में साइबर ठगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 8, 2026 at 9:41 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक : रोहतक जिला पुलिस की साइबर पुलिस टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साढ़े 8 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया. यह कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई, जिसे ऑनलाइन काम का लालच देकर ठगा गया था.

शिकायत से शुरू हुई जांच: जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी राहुल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर 11 नवंबर 2025 को साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत दर्ज किया गया था.शिकायत में बताया गया कि उसे घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया था.

टेलीग्राम में आया था मैसेज:पीड़ित राहुल के अनुसार 5 जून 2025 को उसकी टेलीग्राम आईडी पर शॉपवेयर कंपनी के नाम से एक मैसेज आया.इसमें बताया गया कि कंपनी विभिन्न ब्रांड्स का प्रचार करती है और फीडबैक देने पर पैसे मिलेंगे.हुल को प्रोडक्ट पर रिव्यू देकर स्क्रीनशॉट ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए.

टॉस्क के नाम पर रकम ट्रांसफर:पहले टॉस्क के बाद राहुल को दूसरा टॉस्क पूरा करने के लिए 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया. रकम भेजने के बाद उसके खाते में 16,248 रुपये आए, जिससे उसका भरोसा और बढ़ गया. इसके बाद लगातार नए टॉस्क दिए गए और अलग-अलग रकम जमा करवाई गई.

8.54 लाख रुपये की ठगी:इस तरह राहुल ने अलग-अलग खातों में कुल 8 लाख 54 हजार 625 रुपये ट्रांसफर कर दिए.जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला.उल्टा उससे और रकम डालने को कहा गया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ.

आरोपी गिरफ्तार: इस पूरे मामले में साइबर पुलिस स्टेशन प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान उत्तराखंड निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया है, जो फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-17 में रह रहा था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में कार का कहर, तेज़ रफ्तार में बुजुर्ग महिला को उड़ाया, CCTV कैमरे में कैद हादसा