CUET UG 2026 : सिलेबस और यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, आवेदन पर बाद में आएगा अपडेट
NTA ने अगले साल मई में होने वाली CUET UG 2026 का सिलेबस और यूनिवर्सिटी लिस्ट का नोटिफिकेशन जारी किया.

Published : December 28, 2025 at 8:01 PM IST
कोटा: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का सिलेबस और यूनिवर्सिटी लिस्ट जारी कर दी. एनटीए ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी किया.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश देने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची जारी कर दी गई है. अगले साल सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा मई 2026 में ली जाएगी. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया https://cuet.nta.nic.in/ पर जनवरी या फरवरी में की जाएगी. एग्जाम के इच्छुक कैंडिडेट को दसवीं की मार्कशीट व आधार-कार्ड में नाम तथा जन्मतिथि की विसंगति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जारी नोटिफिकेशन में इससे जूझ रहे कैंडिडेट के समस्या समाधान के लिए ऑनलाइन-आवेदन में विकल्प देने की बात कही गई है.
पढ़ें: CUET UG 2026: NTA ने कहा-आधार व कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट रखें, मई 2026 में होगी परीक्षा
इसलिए CUET UG अच्छा विकल्प: देव शर्मा का मानना है कि इस परीक्षा में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन व नीट-यूजी की तैयारी कर रहे 12वीं-बोर्ड में अध्यनरत कैंडिडेट को थोड़ी परेशानी होती है. ऐसे कैंडिडेट को बोर्ड परीक्षाओं के चलते 11वीं-एनसीईआरटी सिलेबस के रिवीजन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता.
बीते सालों के अनुभव से ज्ञात होता है कि 11वीं की परीक्षा स्थानीय स्तर पर किए जाने के कारण विद्यार्थी 11वीं के सिलेबस को लेकर अधिक गंभीर नहीं रहते. ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की 11वीं एनसीईआरटी-सिलेबस पर अच्छी पकड़ नहीं होती. जेईई-मेन व नीट-यूजी में 11वीं एवं 12वीं दोनों का सिलेबस पूछा जाता है. ऐसे में ये विद्यार्थी इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते.
पढ़ें: CUET UG 2025 : प्रोविजनल Answer Key जारी, 20 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया सीयूईटी-यूजी के सिलेबस में लगभग सभी विषयों में 12वी-एनसीईआरटी की यूनिट्स ही सम्मिलित की गई हैं. ऐसे विद्यार्थियों के लिए सीयूईटी-यूजी 2026 उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए एक अच्छी वैकल्पिक व्यवस्था है.

