ETV Bharat / state

CUET UG 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 जनवरी तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 31 तक जमा होगा शुल्क

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई, 2026 तक ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर होगी.

CUET UG 2026
सीयूईटी यूजी 2026 (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 7:13 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) का आयोजन करती है. एनटीए ने शनिवार को परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे. वहीं आवेदन शुल्क 31 जनवरी तक जमा कर सकेंगे.

321 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा: निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर हो रही है. कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई से जमा कर सकेंगे. इसके लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई, 2026 तक ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर होगी. इस परीक्षा की ऑल इंडिया रैंक के अनुसार यूजीसी से संबद्ध सभी केंद्रीय व अन्य विश्‍वविद्यालय, स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलेगा. सीयूईटी यूजी 306 भारतीय और 15 विदेशी मिलाकर 321 शहरों में आयोजित होगी.

पढ़ें: एडवांस एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप जारी, परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

करेक्शन 2 से 4 फरवरी के बीच: पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 37 सब्जेक्ट्स रहेंगे. जिसमें 13 लैंग्वेजेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स व 1 जनरल एप्टीटुड टेस्ट होगा. परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी. इसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगू व उर्दू शामिल है. कैंडिडेट्स अपने ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन 2 से 4 फरवरी के बीच कर सकेंगे.

पढ़ें: CUET 2025 : अब तक 14 लाख आवेदन आए, एप्लीकेशन फॉर्म में कल तक कर सकते हैं सुधार

यह रहेगी कैटेगिरी के अनुसार फीस:

  • जनरल केटेगरी में 3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 1000 रुपए और हर अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 400 रुपए देने होंगे.
  • ईडब्ल्यूएस व ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर की फीस 3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 900 व प्रति अतिरिक्त सब्जेक्ट्स के चयन पर 375 रुपए रहेगी.
  • एससी, एसटी, थर्ड जेंडर व पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी की फीस 3 सब्जेक्ट्स के चयन पर 800 व प्रति अतिरिक्त सब्जेक्ट के चयन पर 350 रुपए अतिरिक्त होगी.
  • कैंडिडेट विदेश में परीक्षा को देना चाहता है, तो उसको 3 सब्जेक्ट के चयन पर 4500 रुपए व प्रति अतिरिक्त सब्जेक्ट 1800 रुपए देने होंगे.

पढ़ें: CUET UG 2025: रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा

इस तरह से होगा पेपर:

  • परीक्षा के लिए कैंडिडेट अधिकतम 5 एग्जाम दे सकता है.
  • इसका पाठ्यक्रम कक्षा 12 के अनुसार रहेगा.
  • सही उत्तर के 5 अंक व प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की माइनस मार्किंग होगी.
  • प्रत्येक सब्जेक्ट प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं.
  • प्रत्येक सब्जेक्ट प्रश्नपत्र की अवधि 60 मिनट होगी.

आवेदन के दौरान यह रखना होगा ध्यान:

  • एक कैंडिडेट्स सिर्फ एक ही आवेदन कर सकता है. एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके परिणामस्वरूप उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी लाइव फोटो अपलोड करनी होगी.
  • स्कैन की हुई पासपोर्ट आकार की फोटो भी अपलोड करनी होगी. यह रंगीन फोटो होगी, जिसमें 80 फीसदी चेहरा (कानों सहित, बिना मास्क के) सफेद पृष्ठभूमि पर दिखाई देना चाहिए.
  • फोटोग्राफ का आकार 10 से 200 केबी के बीच होना चाहिए. यह जेपीजी या जेपीईजी प्रारूप में होनी चाहिए.
  • सिग्नेचर की फाइल जेपीजी या जेपीईजी प्रारूप में होनी चाहिए. इसका आकार 10 से 50 केबी के बीच होना चाहिए.
  • आइडेंटिटी प्रूफ की स्कैन की गई प्रति (केवल उन कैंडिडेट्स के लिए आधार या डिजिलॉकर के अलावा अन्य तरीकों से अपनी पहचान) सत्यापित करेंगे. जेपीजी या जेपीईजी प्रारूप में 10 से 200 केबी के बीच होनी चाहिए.