ETV Bharat / state

CUET UG 2026 के आवेदन फिर खोले, अब 26 फरवरी तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

सीयूईटी यूजी के ऑनलाइन आवेदन को दोबारा ओपन किया. विद्यार्थी 26 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

CUET UG 2026
CUET UG 2026 के आवेदन फिर खोले... (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 6:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET UG 2026) का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कर रही है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दोबारा खोले गए हैं. उसके पहले एक बार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया था.

सीयूईटी यूजी के एक्सपर्ट कमल सिंह चौहान का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले बंद हो चुके आवेदनों को सोमवार दोपहर को दोबारा ओपन किया है. अब विद्यार्थी 26 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में 4 दिन कैंडिडेट्स को मिले हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों को आगाह किया है कि इस समय अवधि के बाद अब आगे ऑनलाइन आवेदन नहीं बढ़ेंगे. इसीलिए तय समय अवधि में आवेदन कर दें. दूसरी तरफ विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में सावधानी बरते हैं, क्योंकि इसके लिए करेक्शन विंडो भी ओपन नहीं होगी.

पढ़ें : CUET UG 2026: देश की टॉप 10 में शामिल 5 संस्थानों में मिल रहा प्रवेश

राजीव गांधी नगर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फॉर्म फिलिंग सेंटर को संचालित करने वाले पंकज खंडेलवाल का कहना है कि पहले हुए ऑनलाइन आवेदन में 13 लाख से ज्यादा आवेदन पहले हो चुके थे. अब दोबारा रजिस्ट्रेशन ओपन होने पर इसमें बढ़ोतरी होगी.

एक्सपर्ट कमल सिंह ने बताया कि पहले 3 से 30 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 31 जनवरी को फीस जमा करने की अंतिम तारीख थी. वहीं, 2 से 4 फरवरी के बीच करेक्शन विंडो ओपन होनी थी, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए 30 जनवरी को ही नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके तहत अंतिम तारीख 4 फरवरी कर दी गई थी.

पढ़ें : JEE Main 2026: अब तक रिकॉर्ड 16 लाख आवेदन हुए, कैटेगरी करेक्शन का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

वहीं, फीस जमा करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी और करेक्शन विंडो 9 से 11 फरवरी के बीच ओपन हुई थी. अब दोबारा विद्यार्थी इनको ओपन करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि बड़ी संख्या में आवेदन से चूक गए थे. कमल सिंह चौहान ने बताया कि सेंट्रल 48, स्टेट 38, डीम्ड 27 व प्राइवेट 116 यूनिवर्सिटी है. इसके अलावा 7 गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशंस है. इन सब को मिलाकर 236 संस्थानों और उनके कैंपस में एडमिशन मिलना है.