ETV Bharat / state

गौवंश के साथ क्रूरता : 2000 किलोमीटर पीछा किया, इनामी अपराधी बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार

भीलवाड़ा पुलिस ने गौवंश के साथ क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जानिए पूरा मामला...

Bhilwara SP Office
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 10, 2026 at 4:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: पुलिस ने गौवंश के साथ क्रूरता करने वाले 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को बांग्लादेश बाॅर्डर से गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीब 2 हजार किलोमीटर पीछा किया था. गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में गाय के साथ क्रूरता कर चुका है.

भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि 29 मार्च 2026 को प्रार्थी शिवराज गुर्जर ने पुलिस थाना कोतवाली पर रिपोर्ट पेश की, जिसमे उन्होंने लिखा कि मेरे घर के बाहर की घटना की जानकारी सोशल मिडिया के जरिए मुझे प्राप्त हुई. वीडियो में अज्ञात व्यक्ति गाय के साथ क्रूरता करते हुए दिखाई दे रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है.

परिवादी ने क्रूरता करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. जिस पर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में धारा 9 राजस्थान गोवंशीय पशु अधिनियम 1995 व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में भीलवाड़ा सीटी डीवाईएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया.

पढ़ें : गौवंश तस्करी: कार्रवाई न होने पर भड़के हिंदू संगठन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के पास से लेकर शहर में लगी प्रतिष्ठानों, दुकानों व रेलवे स्टेशन व अभय कमांड सेंटर के करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों को चेक कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पहचान के लिए राजस्थान व देश के सभी राज्यों के स्टेट कंट्रोल, आरपीएफ, जीआरपी को भिजवाया गया. इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि अज्ञात आरोपी ट्रेन में बैठकर भीलवाड़ा आकर वारदात कारित कर पुनः ट्रेन से रवाना हो जाता है.

जिस पर टीम के सदस्यों को आरोपी की तलाश में भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने-जाने वाली करीब 40 ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे को बारीकी से चेक कर भीलवाड़ा से लेकर अजमेर, फुलेरा, जयपुर, मेडता, सांभर, जोधपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, आगरा कैन्ट, टूंडला, ईटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आसनसोल, आदि रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी ट्रेन में बैठकर किशनगंज (बिहार), बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ गया.

जिसक बाद आरोपी को किशनगंज (बिहार) रेलवे स्टेशन से डिटेन कर पूछताछ करने के बाद झारखंड राज्य के निवासी 56 वर्षीय संजय कुमार साहू पुत्र मोती साहू को गिरफ्तार किया गया.