ETV Bharat / state

हरियाणा में आंधी बारिश से फसलें बिछी, 11 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

Haryana Weather Update: बुधवार को हरियाणा में बारिश और आंधी के चलते गेहूं और सरसों की अगेती फसल बिछ गई. जानें आज का मौसम अपडेट.

Haryana Weather Update
Haryana Weather Update (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 19, 2026 at 9:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश और आंधी के चलते गेहूं की फसल बिछ गई. बुधवार को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. जिसके चलते पानीपत समेत कई जिलों में गेहूं और सरसों की अगेती फसल बिछ गई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में औसतन 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. आंधी और बारिश के चलते किसानों को नुकसान की आशंका है.

हरियाणा में बारिश से गिरा तापमान: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जिसके कारण हरियाणा के कई जिलों में बुधवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई. बारिश से दिन का तापमान 2 से 11.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. दिन का तापमान महेंद्रगढ़ में सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है.

फरवरी में अभी तक 2.1 मिमी बारिश: रात का पारा 2.6 डिग्री बढ़कर सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा हो गया. नूंह में सर्वाधिक तापमान 17.1 और करनाल में सबसे कम 13.6 डिग्री रहा. फरवरी में अब तक 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य (11.1 मिमी.) से 81% कम है.

हरियाणा के जिलों का हाल: बुधवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत जिले में 5.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा रोहतक में 4.2 मिमी, जींद में 3.7 मिमी, हिसार में 2.9 मिमी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में 2.5 मिमी, भिवानी और पानीपत में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आज के मौसम का हाल: मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. जिससे तापमान में एक बार से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 22 फरवरी तक हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- होली कब है ? 3 मार्च या 4 मार्च, पंडितजी ने बताई सही तारीख, सुनकर दूर कीजिए सारे कंफ्यूज़न