ETV Bharat / state

दुर्ग में बेखौफ हुए चाकूबाज, लूट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू, छावनी इलाके में सनसनीखेज वारदात

जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. छावनी पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है.

CRIMINALS STABBED YOUNG MAN
दुर्ग में बेखौफ हुए चाकूबाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 7:36 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: छावनी थाना इलाके में एक बार फिर गुंडों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार शाम को बाजार से सामान लेकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने घेर लिया. बदमाश युवक को लूटना चाहते थे. धारदार हथियार दिखाकर जब युवक से पैसे लूटने की कोशिश की, तब युवक ने इसका विरोध जताया. बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक को चाकू मार दिया. चाकू लगते ही युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर मौके पर गिर पड़ा. जबतक लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचती तबतक बदमाश मौके से भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

लुटेरों ने मारा युवक को चाकू

जख्मी युवक के परिवार वालों ने बताया कि रितिक बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था. तभी बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया. बदमाश उसके पास रखे पैसे और मोबाइल फोन लूटना चाहते थे. इस बात का विरोध रितिक ने किया. इसी बीच एक बदमाश ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार रितिक पर कर दिए. ये पूरी वारदात बीच सड़क पर हुई लेकिन उस वक्त किसी ने भी रितिक की मदद नहीं की. बदमाश जब मौके से भाग निकले तो लोगों ने रितिक को अस्पताल पहुंचाया.

चाकूबाजी की वारदात से छावनी इलाके में दहशत

चाकूबाजी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि अब सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है. आए दिन गुंडे बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. चंद रुपए के चलते किसी की भी जान लेने से नहीं चूक रहे. छावनी पुलिस अब वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है.

जख्मी युवक की हालत गंभीर

दुर्ग शहर में चाकूबाजी की ये कोई पहली वारदात नहीं है. आए दिन इस तरह की वारदातें घट रही हैं. विपक्ष में बैठी कांग्रेस कई बार शहर में बढ़ते क्राइम के ग्राफ को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है. पुलिस हर वारदात के बाद ये दावा करती है कि क्राइम को कंट्रोल किया जाएगा. लेकिन गुंडे बदमाश हर बार पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं. पुलिस लकीर पीटती रह जाती है.

Drug trade in Bhilai : भिलाई में नशे का कारोबार करते दो गिरफ्तार, यूपी से नशीली दवा लाकर ट्वीनसिटी में धंंधा

भिलाई के खुर्सीपार में युवक को बंधक बनाकर मारपीट, फार्म हाउस में हुई वारदात
दुर्ग पुलिस ने निकाला चाकूबाजों का जुलूस, गुंडों के खिलाफ छावनी पुलिस का एक्शन