ETV Bharat / state

ट्रांसपोर्टर को प्लांट में घुसकर मारी गोली, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर

नालंदा में अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी है. उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. पढ़ें..

Transporter shot in Nalanda
नालंदा में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 27, 2025 at 4:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: इन दिनों बिहार में आपराधिक वारदात बढ़ गई है. शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में गोलीबारी हुई है. कार सवार दो बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर को हत्या की नीयत से गोली मार दी. डायल 112 की टीम ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

कमर में मारी गोली: घायल ट्रांसपोर्टर की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के तौर पर हुई है. वह किसी काम से सोहसाराय स्थित प्लांट गए थे. रास्ते में ठंड अधिक रहने के कारण प्लांट के अंदर आग ताप रहे थे. उसी दौरान कार सवार दो युवक आए और कार से उतर कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली उसके कमर के पास लगी है.

हायर सेंटर में भर्ती: वहीं, गोली की आवाज सुनकर सोहसराय हाल्ट के निकट आपातकालीन सेवा में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो राजेश को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा. जिसके बाद उसे आनन-फानन में मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

"मेरा ट्रांसपोर्ट का काम है. आज अपनी बाइक से किसी काम से सोहसाराय स्थित प्लांट गया थे. ठंड अधिक रहने के कारण प्लांट के अंदर आग ताप रहा था. उसी दौरान कार सवार दो युवक आए और कार से उतरकर प्लांट में घुसे और गोली चलाना शुरू कर दिया. जिससे मुझे गोली लग गई."- राजेश यादव, घायल

क्या बोले डीएसपी?: हालांकि अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

"एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कराया गया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है."- संजय कुमार जायसवाल, सदर डीएसपी-2, नालंदा

ये भी पढ़ें:

बिहार में बेटे ने मां की गोली मारकर की हत्या

बिहार में मॉब लिंचिंग! फेरीवाली की बेरहमी से हत्या, जलती लकड़ी से पीटा फिर कान काटा

नालंदा में परीक्षा के बाद तीन छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग, दो को लगी गोली, एक को किया अधमरा