ETV Bharat / state

गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, फायरिंग कर अपराधी फरार, एक सुरक्षाकर्मी घायल

गोड्डा के बैंक ऑफ इंडिया महगामा शाखा को अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े लूटने की कोशिश की गई. फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया.

BANK OF INDIA IN GODDA
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 2:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोड्डा: जिले के महगामा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया. हालांकि अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे और फायरिंग कर फरार हो गए. जिससे एक सुरक्षाकर्मी को गोली लग गई है और वह घायल हो गया है. घायल सुरक्षाकर्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना को अंजाम देने के लिए चार की संख्या में अपराधी पहुंचे थे.

जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में अपराधी बैंक ऑफ इंडिया के महगामा स्थित केंचुआ चौक शाखा में घुसे थे. इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों के द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई. वहीं अपराधियों ने बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने का प्रयास किया. जिससे वह जख्मी हो गया. बैंक मैनेजर ने बताया कि जैसे ही गोली की आवाज हुई, उन्होने अलर्ट बेल बजा दिया और लॉकर को बंद कर दिया. इस कारण अपराधी वहां तक नहीं पहुंच पाए. वहीं स्थिति को भांपते हुए अपराधी भाग निकले.

मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जायेगा. मालूम हो कि इलाका बिहार की सीमा से सटा हुआ है. यहां से अपराधी बिहार की सीमा में घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं. महगामा में पहले भी बैंक ग्राहकों से लूट की वारदात हुई है. लेकिन इस बार बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है, जो अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है.