ETV Bharat / state

धमतरी शराब दुकान में चाकू की नोक से लूटपाट, आरोपी युवक गिरफ्तार

धमतरी में सरेराह लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Dhamtari Crime News
धमतरी क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 28, 2026 at 7:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: 25 मई को धमतरी के भखारा में एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट हुई थी. इस केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. घटना में शामिल दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

जानिए कैसे हुई लूट की वारदात ?

मिली जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की रात प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब और डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था. रात करीब 8 बजे जब वह भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे.

प्रार्थी के मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने धारदार चाकू उसके गले पर अड़ा दिया. वहीं लोकेश पटेल और एक विधि से संघर्षरत बालक ने युवक को पकड़ लिया. इसी दौरान आरोपी समीर निर्मलकर ने मारपीट करते हुए युवक से 3000 रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

धमतरी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया. एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी अंशुमन साहू और लोकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.

लूट, चोरी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी-शैलेंद्र पांडेय, एएसपी

गिरफ्तार आरोपियों में अंशुमन साहू और छविलाल पटेल को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग लड़के की भी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश किया है. पुलिस ने कहा है कि जिले में किसी तरह का क्राइम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कोरिया के लोगों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सुविधाएं, 200 बिस्तरों का बन रहा नया अस्पताल

भिलाई खुर्सीपार में गृह मंत्री का OSD बताकर दिखा रहा था रौब, क्रिकेट टूर्नामेंट में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, पहुंचा जेल

87 टन एलपीजी गैस की चोरी, मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार