ETV Bharat / state

रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

Chhattisgarh Crime News
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 10, 2026 at 6:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध का सिलसिला नहीं रुक रहा है. रायगढ़ में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड केस को गंभीरता से लिया. पीड़ित बच्ची ने 9 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद रायगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता ने रायगढ़ महिला थाने में 9 जनवरी शुक्रवार को केस दर्ज कराया था. उसने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने सुनसान सड़क पर उसका मोटरसाइकिल से पीछा किया. उसके बाद उसने पीड़िता के स्वेटर को खींचा और गंदी गंदी गालियां दी. उसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी दी. घटना से घबराई लड़की वहां से भागकर दूर पहुंची और फोन पर अपनी मां को सारी बातें बताई.

रायगढ़ पुलिस का एक्शन

पीड़िता की शिकायत पर रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया. बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी पीड़िता को जानता पहचानता था.

रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने आरोपी के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. पुलिस के तुरंत एक्शन से पीड़िता ने राहत की सांस ली है. इस कार्रवाई के बाद अब लोगों में पुलिस को लेकर भरोसा जगा है.

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल, 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 3 फरार

भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में हादसा, हाइड्रा की चपेट में आने से 24 वर्षीय मजदूर की मौत