देहरादून में यूट्यूबर के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
देहरादून के क्लेमेंटटाउन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के साथ हुई थी मारपीट, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : March 3, 2026 at 9:51 PM IST
देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाय सुट्टा बार के बाहर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के साथ मारपीट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इससे पहले मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिस पर एसएसपी प्रमेद्र डोबाल ने जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गदो आरोपियों को दबोचा है.
इन्फ्लुएंसर हिमांशु नेगी के साथ हुई थी मारपीट: बता दें कि बीती 28 फरवरी की रात को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में चाय सुट्टा बार में देहरादून के इन्फ्लुएंसर हिमांशु नेगी (Honey Boy) अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. उसी दौरान पांच युवकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी. घटना के दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति को मारपीट का वीडियो बनाते हुए भी देखा गया.
मारपीट और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप: मारपीट करने वालों में से दो के नाम सक्षम और साहिल बताए जा रहे थे. जिसके बाद हिमांशु नेगी ने थाना क्लेमेंटटाउन में शिकायत दर्ज कराई थी कि साहिल, सक्षम और अन्य 3 लोगों ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में चाय सुट्टा बार के बाहर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. वहीं, तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
दो आरोपी गिरफ्तार: घटना के बाद मारपीट का वीडियो भी सामने आया. जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई. जिसके बाद 3 मार्च को पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी सक्षम और शाहिल को गिरफ्तार कर लिया.
"हिमांशु नेगी उनकी महिला मित्र को अपने साथ घुमाने ले जाता था, जिस पर उन्होंने हिमांशु नेगी को सबक सिखाने की योजना बनाई. फिर उसके साथ चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट की गई. साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है."- मोहन सिंह, क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी
ये भी पढ़ें-

