ETV Bharat / state

पंतनगर के अटरिया माता मंदिर में चोरी, पांच दान पात्र तोड़े, एक साथ लेकर फरार

पंतनगर के प्राचीन अटरिया माता मंदिर में सुबह-सुबह चोरी, पांच दान पात्र तोड़े, एक अपने साथ लेकर गए, फॉरेंसिक जांच शुरू

Etv Bharat
दान पात्र चोरी करते दिखे चोरी (फोटो सोर्स- CCTV Footage/Temple Priest)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 9:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राचीन अटरिया माता मंदिर में तड़के चोरी की घटना से हड़कंप मच गया. चोरों ने मंदिर के पांच दानपात्रों को निशाना बनाया, जिनमें से चार के ताले तोड़कर नगदी चोरी की गई और एक दानपात्र अपने साथ ले गए. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

अटरिया माता मंदिर में चोरी: जानकारी के मुताबिक, पंतनगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन अटरिया माता मंदिर में सुबह चोरी की वारदात सामने आई. रोजाना की तहत मंदिर के सेवादार सेवाराम सुबह करीब 5 बजे जब मंदिर के किवाड़ खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर से दानपात्र गायब हैं. यह देख वे तत्काल मंदिर उपाध्यक्ष पंकज गौड़ को सूचना देने पहुंचे. साथ ही मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा को भी घटना की जानकारी दी गई.

वहीं, सूचना मिलते ही पंकज गौड़ मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम तत्काला घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जानकारी पंतनगर कोतवाली और सिडकुल चौकी को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

"प्रथम दृष्टया मंदिर प्रबंधन की ओर से पांच दानपात्र चोरी होने की सूचना दी गई है. सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति साफ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है."- दौलत राम आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पंतनगर

वहीं, अटरिया मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि पांच में से चार दानपात्रों के ताले तोड़े गए हैं और उनमें रखी नगदी चोरी कर ली गई है. एक दानपात्र चोर अपने साथ ले गए. उन्होंने ये भी बताया कि घटना से एक दिन पहले एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यक्ति की ओर से मंदिर परिसर में वाहन लाकर रेकिंग (जांच-पड़ताल) किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है.

ATARIA MATA MANDIR PANTNAGAR
अटरिया माता मंदिर में चोरी (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

अस्थायी रूप से आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक: अरविंद शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन जो भी कानूनी कार्रवाई करेगा, वो उचित होगी. फिलहाल, एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

माता रानी को प्रमाण कर दानपात्र उठाकर निकला युवक: वहीं, सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिखाई दे रहा है कि चोरी करने से पहले एक संदिग्ध ने मंदिर में सिर झुकाकर माता रानी को प्रणाम किया और उसके बाद दानपात्र उठाकर चला गया. यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें-