ETV Bharat / state

युवती के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की होटल में मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने के लिए आया था नैनीताल, देर रात होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

YOUTH DIED IN NAINITAL
गाड़ी में शव रखते परिजन (फोटो सोर्स- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 22, 2026 at 3:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: कोटद्वार से नैनीताल घूमने आए युवक की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक एक महिला दोस्त के साथ घूमने आया था. जिसकी रात में तबीयत खराब हो गई. ऐसे में आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है.

होटल में बिगड़ी युवक की तबीयत: जानकारी के मुताबिक, एक युवक कोटद्वार से अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था. जो नैनीताल के एक होटल में रुके. देर रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे होटल कर्मचारियों की मदद से बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

जानकारी देते बीडी पांडे जिला अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार (वीडियो- ETV Bharat)

परिजनों को बताकर आए थे घूमने: सूचना पर पुलिस भी तत्काल अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई. वहीं, पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिस पर परिजनों ने बताया कि दोनों उन्हें बताकर बीते दिनों घूमने के लिए नैनीताल गए थे.

परिजनों में मचा कोहराम: उधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया. जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे. फिलहाल, पुलिस ने जिला अस्पताल से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. साथ ही मौत किन कारणों से हुई, इसकी जांच में जुट गई है.

"युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई?"- सुनील कुमार, डॉक्टर, बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल

रुद्रपुर में भी होटल में एक युवक की होटल में हो चुकी मौत: बीते दिनों उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र स्थित शक्ति फार्म निवासी एक युवक की रुद्रपुर के एक होटल में मौत हुई थी. इस मामले में युवक पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि युवक अपने ही क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता था, उसी विवाह करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया. मौके पर एक लेटर भी मिला था.

ये भी पढ़ें-