ETV Bharat / state

उत्तराखंड में पटाखा जला रहे बच्चों पर फेंका तेजाब, लोगों ने अधमरा होने तक पीटा

उत्तराखंड के लक्सर में बुजुर्ग ने कुछ बच्चों पर तेजाब फेंका, एक बच्चा बुरी तरह से झुलसा, परिजनों-ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पीटकर किया अधमरा

Ambulance
एंबुलेंस (फाइल फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : October 22, 2025 at 3:15 PM IST

|

Updated : October 22, 2025 at 3:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लक्सर: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया है कि गुस्साए एक बुजुर्ग ने 3-4 बच्चों समेत युवकों पर तेजाब फेंक दिया. जिस कारण एक बच्चा गंभीर रूप से तो दो आंशिक रूप से झुलस गए. इस घटना के बाद मौके पर लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद अधमरी हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटाखा जला रहे बच्चों पर बुजुर्ग ने फेंका तेजाब: जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल और दीपक पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान गांव के ही गोरधन (उम्र 60 वर्ष) का पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर गोरधन ने तीनों पर तेजाब फेंक दिया. जिस कारण से सौरभ बुरी तरह झुलस गया. जबकि, राहुल और दीपक आंशिक रूप से झुलस गए.

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर अधमरा किया: तेजाब फेंकने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने गोरधन की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के कारण बुजुर्ग अधमरा हो गया. बच्चों के परिजन अधमरी हालत में गोवर्धन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने गोरधन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है.

तेजाब फेंकने के दौरान नशे में धुत बताया जा रहा बुजुर्ग: बताया जा रहा है कि जिस समय गोरधन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया, उस समय वो नशे की हालत में था. रात में हुई इस घटना से दीपावली के रंग में भंग पड़ गया. वहीं, अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी.

"बच्चों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी. घटना के बाद आरोपी की लोगों ने पिटाई की, जिस कारण वो गंभीर घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."- वीरेंद्र सिंह, भिक्कमपुर चौकी इंजार्च

कहां से तेजाब लेकर आया बुजुर्ग? वहीं, इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बुजुर्ग के पास तेजाब कहां से आया? किसी भी व्यक्ति को तेजाब खरीदने के लिए उसका कारण भी बताना होता है. यानी खरीददार को अपनी फोटो, आईडी की प्रति देने साथ तेजाब खरीदने का कारण भी बताना होता है.

इसके अलावा दुकानदार एसिड की बिक्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में मेन्टेन रखता है. जिसमें तेजाब खरीदने वालों का नाम-पता तक दर्ज होता है. अगर कोई खुले में तेजाब बेचता है या नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने से लेकर सजा का प्रावधान है. इसके अलावा 18 साल से कम आयु का विक्रेता तेजाब नहीं बेच सकता है.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : October 22, 2025 at 3:28 PM IST