ETV Bharat / state

Operation Trinetra : लग्जरी गाड़ी से पकड़ा 1 करोड़ रुपये का 5 क्विंटल से ज्यादा गांजा, एक आरोपित गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई. चित्तौड़गढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी से पकड़ा एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा.

Crime in Chittorgarh
निंबाहेड़ा क्षेत्र में पकड़ा अवैध गांजा... (Source : Chittorgarh Police)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 28, 2026 at 6:44 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़: जिले की निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्रवाई की है. नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र पासिंग लग्जरी गाड़ी में परिवहन किया जा रहे 5 क्विंटल 15 किलो अवैध गांजे सहित कार को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गांजे का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिला स्पेशल टीम की ओर से सदर निंबाहेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इस पर सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते ने मड्डा चौराहा से छोटी सादड़ी जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की. इस दौरान महाराष्ट्र पासिंग लग्जरी गाड़ी को रुकवा कर तलाशी ली गई. तलाशी में पुलिस ने गाड़ी से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा गांजा पकड़ा.

पढ़ें : चित्तौड़गढ़: 8 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा, 2 गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

पुलिस ने गाड़ी से 125 पैकेट में रखा 515 किलो 290 ग्राम (5 क्विंटल 15 किलो 290 ग्राम) गांजा व तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया. मामले में मौके से गाड़ी चालक के साथी चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में आने वाले चटावटी निवासी शिवलाल पुत्र गैरू गाडरी को गिरफ्तार किया गया. गाड़ी चालक मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया, जिसे नामजद कर तलाश की जा रही है.

इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. -धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक.