ETV Bharat / state

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की मेगा रेड, धड़धड़ाते घुस गई 200 अफसरों की टीम, स्लम कॉलोनियों में मचा हड़कंप

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करों और शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी रेड डाली है.

Crime Branch takes major action against drug and liquor smugglers in Faridabad
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की मेगा रेड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 24, 2026 at 8:15 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : आज अचानक फरीदाबाद के विभिन्न स्लम क्षेत्रों, की कॉलोनियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने, नशा तस्करों और शराब तस्करों, के घरों पर एक साथ रेड मारी और तलाशी ली. इस मौके पर भारी संख्या में डॉग स्क्वॉड टीम और महिला पुलिस बल भी मौजूद रहा.

200 ऑफिसर्स की टीम ने मारी रेड : आपको बता दें लगभग 150 से 200 क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने कई ऐसी स्लम कॉलोनियों में विभिन्न टीमें बनाकर सर्च अभियान चलाया. इस स्पेशल ऑपरेशन के लिए विशेष तौर पर डॉग्स स्क्वॉड की भी मदद ली गई और महिला पुलिस भी शामिल की गई. नशा तस्करी के खिलाफ कईं जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया.

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की मेगा रेड (Etv Bharat)

हक्के-बक्के रह गए लोग : क्राइम ब्रांच की टीम को अचानक देखकर लोग हल्के-बक्के रह गए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अचानक आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतनी भारी संख्या में क्राइम ब्रांच की टीमें वहां पर पहुंची. जिन जगहों पर रेड डाली गई, उनमें राहुल कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, संत नगर जैसे कई स्लम क्षेत्र शामिल हैं.

नशा तस्करों को कड़ा संदेश : क्राइम ब्रांच की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया ओर उन्होंने इसे रूटीन का अभियान बताया और कहा कि इसकी पूरी जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी जाएगी. वहीं उन्होंने नशा तस्करों को साफ संदेश दिया और कहा कि या तो नशा तस्करी करना छोड़ दो या फिर शहर छोड़ दो. इसके बाद कईं घरों में घुसकर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ के HDFC बैंक में अचानक चली गोली, बंदूक की गूंज सुन मौके पर मच गई अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें : "भाई की जान बचाने के लिए लाखों रुपए का कर्ज लिया, चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई", सोनीपत में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये भी पढ़ें : कैथल में हेड कॉन्स्टेबल के फेसबुक पोस्ट से हड़कंप, लिखा- DSP ने नशे के केस में फंसाने की धमकी दी, SP ने बैठाई जांच

Last Updated : February 24, 2026 at 8:30 PM IST