क्रिकेटर आवेश ने दी अजमेर दरगाह में हाजिरी, 10 साल से यहां आ रहा परिवार
आईपीएल खिलाड़ी ने कहा, अजमेर दरगाह आकर बेहद सुकून महसूस होता है.

Published : May 25, 2026 at 3:07 PM IST
अजमेर: भारतीय क्रिकेटर आवेश खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे. उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में परिवार के साथ हाजिरी दी और चादर एवं फूल पेश किए. ख्वाजा साहब के दरबार में आवेश ने क्रिकेट करियर में कामयाबी और परिवार की सलामती की दुआ मांगी. दरगाह के खादिम सैय्यद असगर अली हाशमी ने उन्हें जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया.
जियारत के बाद गेंदबाज आवेश खान ने कहा कि 'मेरे परिवार की ख्वाजा साहब में बेहद आस्था है. यही वजह है कि अक्सर अजमेर दरगाह फैमेली के साथ आते रहे हैं. आईपीएल खेल के समाप्त होने के बाद आवेश खान फिर से गरीब नवाज के दरबार में आए'. बीते 10 वर्ष से लगातार ख्वाजा साहब के दरबार में आ रहे हैं. उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून हासिल होता है.
विभिन्न टीमों के लिए खेले: आवेश खान मध्यप्रदेश, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु, दिल्ली कैपिटल्स समेत विभिन्न टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. टीम इंडिया में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी खेल चुके है. आवेश खान एक फुर्तीले सीमर हैं, जो लगातार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों में अपनी अलग पहचान बनाई है. पूर्व क्रिकेटर जहीर खान समेत विभिन्न क्रिकेटर यहां अजमेर दरगाह में हाजिरी लगा चुके हैं.
पढ़ें: ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हुमायूं कबीर की हाजिरी, बंगाल में चुनाव जीतने की मांगी दुआ

