ETV Bharat / state

भीड़ में अगर आ जाए हार्ट अटैक तो इस तरह बचाएं जान, इंदौर पुलिस ने रंगपंचमी की गेर से पहले दी स्पेशल ट्रेनिंग

रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर के दौरान हार्ट अटैक आने पर क्या करें, इंदौर पुलिस ने राजवाड़े में दिया आम जनता को डेमो

CPR DEMO FOR HEART ATTACK
भीड़ में अगर आ जाए हार्ट अटैक तो इस तरह बचाएं जान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 6:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : संदीप मिश्रा

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर रंगपंचमी यानी गेर देशभर में फेमस है, इसमें लाखों की तादाद में लोग एकसाथ रंग खेलते हैं लेकिन इतनी भीड़ में किसी को हार्ट अटैक आ जाए तब क्या करेंगे? ऐसी ही परिस्थिति से निपटने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हार्ट अटैक के दौरान दिए जाने वाले सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई, जिससे गेर में किसी को हार्ट अटैक आ जाए तो उसकी जान बचाई जा सके.

भीड़ में अगर आ जाए हार्ट अटैक

कई बार रंग पंचमी पर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं, जिसमें हार्ट अटैक की संभावना भी बनी रहती है. इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो उसकी जान किस तरह से सीपीआर देकर बचाई जा सकती है उसक डेमो दिया गया. इंदौर के राजवाड़े पर इंदौर पुलिस ने डेमो देकर आम जनता को सीपीआर देना सिखाया.

इंदौर पुलिस ने रंगपंचमी की गेर से पहले दी स्पेशल ट्रेनिंग (Etv Bharat)

सीपीआर से बनी रहती है जान बचने की संभावना

पिछले कुछ दिनों से इंदौर में हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में इन घटनाओं को देखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया राजवाड़े पर मेदांता हॉस्पिटल के एक्सपर्ट डॉक्टर्स द्वारा बाकायदा एक डमी पर सीपीआर देकर दिखाया गया. डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में सीपीआर देने से जान बचने की संभावना बनी रहती है. कई बार लोगों को सीपीआर देना नहीं आता है, जिस वजह से पीड़ित को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और ऐसे लोगों की मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें-

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा, '' इंदौर में गेर को लेकर पुलिस हर तरह की तैयारी कर रही है. इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. हार्ट अटैक जैसे मामलों में सीपीआर किस तरह से दिया जाए, इस बात की जानकारी भी विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा दी गई है. इससे लोगों को जागरुक करने का भी प्रयास किया जा रहा है.