ETV Bharat / state

गो सम्मान आह्वान अभियान; राष्ट्र माता घोषित करने के लिए कराए जा रहे हस्ताक्षर

यूपी में गाय संरक्षण के अभियान के तहत पांच चरणों में कार्य होगा. पहले चरण में 27 अप्रैल को गांव-गांव पहुंचेंगी गउ रक्षक टोलियां.

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर करते लोग.
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर करते लोग. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 12:54 PM IST

|

Updated : March 5, 2026 at 1:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की कड़ी में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत प्रदेशभर में पांच चरणों में मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक को ज्ञापन सौंपे जाएंगे. इसके पहले संगठन के सदस्य गांव गांव पहुंचेंग. ईटीवी भारत से बातचीत में गो सम्मान आह्वान अभियान चलाने वाले गऊ संरक्षक आशुतोष जायसवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की. देखें पूरी खबर....


यूपी में गो सम्मान आह्वान अभियान. देखें खबर (Video Credit : ETV Bharat)




आशुतोष जायसवाल का कहना है कि यह अभियान छह माह से देशभर में चल रहा है. इसको चलाने के लिए गौ माता और नंदी बाबा खुद हम लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. वृंदावन के कुछ संतों के आह्वान के बाद अभियान शुरू हुआ है. इस अभियान में कुल पांच चरण हैं. पहले चरण को हम 27 अप्रैल को गांव-गांव जन जागरण चलाकर 5000 तहसीलों में एसडीएम को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे.

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर करते लोग.
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर करते लोग. (Photo Credit : ETV Bharat)




दूसरा चरण इस अभियान के 90 दिन बाद शुरू होगा. इसमें कलेक्ट्रेट में सिग्नेचर के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा. 90 दिन बाद मांग पर कोई रिएक्शन नहीं होने पर लखनऊ मुख्यालय समेत प्रदेश मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा. इसके 90 दिन बाद तक बात नहीं बनने पर दिल्ली में सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे. इसके बाद अगले चरण पर विचार किया जाएगा.


अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर आशुतोष जायसवाल ने कहा कि जितने भी संत हैं सबका समर्थन गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए मिल रहा है. जनमानस का भी समर्थन गांव-गांव में मिल रहा है. छह से सात नुक्कड़ सभाएं हम लोग अपने-अपने क्षेत्र में कर रहे हैं. प्रदेशभर में 400 कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं. इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए हर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 90677 77323 पर मिस कॉल देकर भी अभियान से जुड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, गाय काटने वालों पर हमला करेगी गो रक्षा सेना

यह भी पढ़ें : कब्रगाह में तब्दील हुई बाहिदपुर में बनी गोशाला, भूख की वजह से 4 दिनों में 20 गायों की हुई मौत

Last Updated : March 5, 2026 at 1:32 PM IST