कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में गौ रक्षा दल पर गो तस्करों का हमला, फायरिंग कर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में गौ वंश को छुड़ने गई गौरक्षा दल की टीम पर गो तस्करों ने हमला कर दिया है.

Published : March 1, 2026 at 7:27 PM IST
|Updated : March 1, 2026 at 7:56 PM IST
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में गो तस्करों ने गौ रक्षकों पर हमला कर दिया. घटना शाहाबाद के जलेबी पुल की बताई जा रही है, जब गौ रक्षक एक गाड़ी का पीछा कर रहे थे जिसमें गोवंश की तस्करी का आरोप था. इस दौरान गो तस्करों ने गौ रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग की और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की. गौ रक्षकों ने इस दौरान 2 गो तस्करों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.
गो तस्करों ने किया हमला : गौ रक्षा दल के सदस्य प्रिंस सैनी का कहना है कि वो गो तस्करी की सूचना पर गाड़ी का पीछा कर रहे थे. जैसे ही गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की जाती है, तभी गो तस्कर उन पर हमला कर देते हैं. लेकिन गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. गौ रक्षा दल के सदस्यों का कहना है कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो को पकड़ने में वे कामयाब रहे, जबकि बाकी तीन मौके से फरार हो गए.
कोर्ट में किया जाएगा पेश : वहीं थाना शाहाबाद के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे जहां पर दो गौ तस्करों को पकड़ा हुआ था, उन्हें आज कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : ईरानी हमले के बीच कतर में फंसा रोहतक का मरीन इंजीनियर, परिजनों ने भारत वापस लाने की लगाई गुहार
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन, 3500 से ज्यादा धावक दौड़े, गुलाब चंद कटारिया भी हुए शामिल
ये भी पढ़ें : सवा दो लाख करोड़ रुपए का हो सकता है हरियाणा का बजट, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का दावा

