ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस, विकास गर्ग पर कसा शिकंजा, अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में विकास गर्ग की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. रितेश तंबोली की रिपोर्ट

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 21, 2026 at 11:00 PM IST
रायपुर: ऑनलाइन बेटिंग एप केस में विकास गर्ग पर शिकंजा कसता जा रहा है. शुक्रवार को विकास गर्ग की ईडी रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक कस्टडी में जेल भेज दिया है. विकास गर्ग की अगली पेशी 3 सितंबर को होगी. ED की तीन दिनों की रिमांड के दौरान ऑनलाइन बेटिंग एप से संबंधित सवाल विकास गर्ग से किए गए. इस दौरान विकास गर्ग का रवैया सहयोगात्मक नहीं था. विकास गर्ग से ऑनलाइन बेटिंग एप से कमाए गए पैसे को लेकर सवाल पूछा गया.
विकास गर्ग पर ईडी का शिकंजा कसा
ED के अधिवक्ता सौरभ कुमार पाण्डेय ने बताया कि" ऑनलाइन बेटिंग एप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय इन्वेस्टिगेशन कर रही थी. उसमें एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम विकास गर्ग है. उसकी संलिप्तता नजर आई. उसकी भूमिका ऑनलाइन बेटिंग ऐप से आए पैसे को कैसे निवेश करना है इसे लेकर था. उसमें विकास गर्ग का रोल था जो कि विकास गर्ग ने फॉरेन डायरेक्टरी इन्वेस्टमेंट इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट में इन पैसों को इन्वेस्ट किया था"
इसी की पूछताछ के लिए पूर्व में ED ने कोर्ट में पेश करके विकास गर्ग की सात दिनों की कस्टडी ली थी. 7 दिनों की ED की कस्टडी में महादेव ऐप से संबंधित पैसे को उसने कैसे ट्रैवल कराए. इससे संबंधित सवाल विकास गर्ग से किए गए थे. हालांकि ED रिमांड में पूछे गए सवाल को लेकर विकास गर्ग का रवैया सहयोगात्मक नहीं था. लेकिन पूछताछ में जो कुछ चीज सामने आई थी. उसको लेकर के इन्वेस्टिगेशन जारी रखा गया था. 7 दिनों की ED की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया- सौरभ कुमार पांडेय, ईडी के वकील
ईडी के वकील ने दी जानकारी
सौरभ पांडेय ने बताया कि विकास गर्ग ने पूछताछ में जो भी बताया. उससे जुड़े एविडेंस को इकट्ठा किया गया. उसके बाद ईडी ने दोबारा तीन दिनों के रिमांड की मांग अदालत से की. जो शुक्रवार को समाप्त हुई. शुक्रवार को विकास गर्ग को कोर्ट में पेश किया था. ED ने कोर्ट से ज्यूडिशियल रिमांड की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उसे 14 दिनों के लिए जुडिशयल में जेल भेज दिया गया है. विकास गर्ग की अगली पेशी 3 सितंबर को रायपुर कोर्ट में होगी.

