ETV Bharat / state

दुर्ग में नकली नोट बनाने वाले दंपती गिरफ्तार, प्रिंटर समेत फेक करंसी जब्त

दुर्ग के रानीतराई सब्जी मार्केट में दंपती नकली नोट खपाते दबोचे गए.सब्जी विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

Fake notes recovered from accused
नकली नोट बनाने वाले दंपती गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 7:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : दुर्ग के रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट खपाने वाले दंपती को पुलिस ने दबोचा है. आरोपियों ने बाजार में सब्जी और दूसरे सामानों को खरीदने के लिए नकली नोट का इस्तेमाल किया था. आरोपी 500,200 और 100 रुपए के नकली नोट बाजार में चला रहे थे. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किए हैं.

सब्जी विक्रेता ने थाने में दर्ज की शिकायत

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी तुलेश्वर सोनकर निवासी ग्राम सिलपट, थाना भखारा, जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो अपनी पत्नी के साथ रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आया था. शाम करीब साढ़े बजे एक पुरुष और महिला ने 60 रुपए की सब्जी खरीदी और बदले में 500 रुपये का नोट दिया. कुछ समय बाद व्यापारियों को सूचना मिली कि बाजार में नकली नोट चल रहे हैं. जांच करने पर गल्ले में रखा नोट नकली पाया गया, जिसका नंबर 9EP143736 था.जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई.

Fake notes recovered from accused
आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
नकली नोट बनाने वाले दंपती गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग ने बाजार के कई व्यापारियों को इसी तरह नकली नोट देकर सामान खरीदा. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन कलर प्रिंटर और पेपर मंगाकर घर पर ही नकली नोट छापे और पाटन और रानीतराई के बाजारों में चलाए - विजय अग्रवाल,एसएसपी

make fake notes at home
प्रिंटर की मदद से घर पर बनाते थे नकली नोट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आरोपियों के पास से नकली नोट जब्त

पुलिस ने आरोपियों के घर ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर में तलाशी लेकर 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट और मशीन जब्त की. मौके से 5200 रुपए भी बरामद हुए. थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

युवती के बात नहीं करने से था नाराज, आखिरी बार मिलने बुलाया, ये खौफनाक कदम उठाया

गौरेला पेंड्रा मरवाही में धान तस्कर गिरफ्तार, एसडीएम से बदसलूकी का आरोप

नहर से निकली लाश, भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में फैली सनसनी