ETV Bharat / state

प्रेमी युगल ने दी जान, सामने आई हैरान करने वाली वजह

गोविंदगढ़ थाना इलाके के धोबलाई गांव की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

Govindgarh Police Station, Jaipur
गोविंदगढ़ थाना, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 24, 2025 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: जिले के गोविंदगढ़ इलाके के धोबलाई गांव में प्रेमी युगल की खुदकुशी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नदी इलाके में दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए चौमूं के सरकारी अस्पताल भिजवाया. इससे पहले जयपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए.

गोविंदगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला का कहना है कि मृतकों की पहचान नरेंद्र और नीलम के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला होने की बात सामने आई है. पुलिस इस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है.

पढ़ें:मध्यप्रदेश से भागा नाबालिग युगल झालावाड़ में मिला अचेत, अस्पताल में तोड़ा दम

लड़की के परिजनों ने करवाया था पॉक्सो का केस: घटनास्थल से पुलिस को नोट भी मिला है. इसमें प्रेम संबंध का जिक्र किया गया है. इसमें लिखा कि दोनों के परिजन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे और शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे. पड़ताल में यह भी सामने आया है कि लड़की के परिजनों ने नरेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. इस मुकदमे के कारण उसे जेल भी जाना पड़ा.

परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ: एसएचओ सांखला ने कहा कि फिलहाल पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है. हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना की हकीकत सामने आएगी.

पढ़ें: चार दिन पहले हुई छेड़छाड़: आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत दलित नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश