ETV Bharat / state

रक्षाबंधन पर दो मिनट की जल्दबाजी जान ले गई, दंपति की ट्रेन दुर्घटना में मौत

प्रतापगढ़ में पत्नी को लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत.

couple dies in train accident raksha bandhan 2026
रक्षाबंधन पर दंपति की ट्रेन दुर्घटना में मौत. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 29, 2026 at 7:47 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रतापगढ़: रेलवे क्रासिंग पर दो मिनट की जल्दबाजी एक दंपति के लिये जानलेवा साबित हो गई. मायके में भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला और उसके पति की ट्रेन से की चपेट में आकर मौत हो गई. यह हादसा शहर कोतवाली के भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग पर हुआ.

मृतक के परिजन सर्वदेव यादव ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के धारूपुर निवासी राम कृष्ण यादव पत्नी इंद्रावती के साथ बाइक से राजगढ़ ससुराल में गए थे. राजगढ़ में रक्षाबंधन पर भाइयों राखी बांधकर लौटते समय भूपियामऊ रेलवे क्रासिंग के पास फाटक बंद था. जल्दबाजी में दोनों रेलवे ट्रैक पार करने लगे इतने में ट्रेन आ गई. दोनों उसकी चपेट में आ गए.

इस दुर्घटना में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है रेलवे ट्रैक पर बने अंडरपास को बंद किया गया था जिससे रेलवे क्रासिंग पर भीड़ का दबाव ज्यादा बन गया था. यहीं से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा था. घण्टों क्रॉसिंग पर फंसने से बचने के लिये लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं त्यौहार के दिन दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

थाना प्रभारी कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह ने बताया कि भुपियामऊ रेलवे क्रासिंग पर राजगढ़ से लौट रहे दंपति की ट्रेन हादसे में मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

त्योहार पर हादसे में युवक की मौत

वहीं रक्षाबंधन पर मामा के घर राखी बंधवाने के बाद पत्नी को लेने निकले युवक (25) को रानीगंज थाना क्षेत्र में गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है. मृतक की पहचान अजय सरोज, निवासी मांधाता बाजार क्षेत्र के रूप में हुई है.

बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर अजय देहात कोतवाली क्षेत्र के मतुई पृथ्वीगंज स्थित अपने मामा के घर राखी बंधवाने गया था. वहां से वह अपनी पत्नी को ससुराल से लेने के लिए देवगढ़ कमासिन जा रहा था. राजापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.


अजय की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी. अजय तीन बहनों का इकलौता भाई था. रानीगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है. मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव में 'आधी आबादी' पर दांव: वादों की बौछार; जानिए बीजेपी, सपा और कांग्रेस का क्या है प्लान