ETV Bharat / state

दंपती की सड़क हादसे में मौत,दशगात्र कार्यक्रम में जाते वक्त घटना, भारी वाहन ने मारी टक्कर

कोरबा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई है.पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.

Couple dies in road accident
दंपती की सड़क हादसे में मौत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 21, 2026 at 4:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा : कोरबा के नकटीखार बायपास पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में बालको दंपती की मौके पर ही मौत हो गई.दंपती की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि जिनकी मृत्यु हुई है वो अपने रिश्तेदार के घर पर अंतिम संस्कार की क्रिया में शामिल होने के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में ही उनकी सड़क हादसे में जान चली गई.



गांव गोढ़ी जाते हुए रास्ते में हुआ हादसा


जानकारी के अनुसार, बिहानु राम रात्रे और छत्तन देवी रात्रे अपनी स्कूटी से गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बिहानु राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने संजीवनी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया.लेकिन इलाज शुरु होने से पहले ही छत्तन देवी ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है.


माता-पिता निकल गए थे पहले

मृत दंपती के पुत्र हरीश रात्रे ने हादसे के बाद उनकी पहचान की है. हरीश ने बताया कि पूरा परिवार अंतिम क्रिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक साथ रवाना हुआ था.

दंपती की सड़क हादसे में मौत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हम सभी घर से निकले थे. माता-पिता पहले निकल गए थे. सूचना मिली कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है, मौके पर पहुंचकर मैंने ही उनकी पहचान की- हरीश रात्रे,मृतक का बेटा

जिले में जारी है हादसों का दौर
जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे है,जिसकी मुख्य वजह रफ्तार है. कोरबा जिले में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा हुआ है. खासतौर पर रिंग रोड आउटर इलाकों में भी अब हादसे से हो रहे हैं. हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई. सड़क हादसों को रोकने के लिए कागज पर तो प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर उनका असर नहीं दिख रहा है. जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है.

नारायणपुर रावघाट माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा, गोद ग्राम ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

जनकपुर में घर में घुसा तेंदुआ, घरवालों के उड़े होश, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व इलाके से सटा है गांव

प्रीमियम शराब दुकान खोलने का विरोध, सेक्टर 6 ए मार्केट में व्यापारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी