ETV Bharat / state

डूंगरपुर में क्रेन और बाइक की भिड़ंत, दंपती ने तोड़ा दम

बाइक पर थे पति-पत्नी. बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त. चालक क्रेन लेकर फरार.

Family and police at Dungarpur hospital
डूंगरपुर अस्पताल में परिजन एवं पुलिस (ETV Bharat Dungarpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 8, 2026 at 8:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डूंगरपुर: जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई. दोवड़ा तिराहे पर क्रेन और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद क्रेन चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है.

दोवड़ा थाना के एएसआई मणिलाल ने बताया कि थाने पर दोवड़ा तिराहे पर क्रेन और बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले. दोनों को तुरंत निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

y (y)

पढ़ें: स्लीपर बस पलटने से महिला की मौत, ट्रक से भिड़ी कार...एक जने की मौत और 50 किलो डोडा बरामद

रतनपुरा में शोक की लहर: पुलिस जांच में मृतकों की पहचान रतनपुरा निवासी गणेश लाल और उनकी पत्नी जशोदा के रूप में हुई. हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए. पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. इस हादसे से रतनपुरा गांव में शोक की लहर फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त: हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्रेन की तलाश शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है, चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें: ट्र्रेलर ने परिवार को कुचला : हादसे में 4 मौतों पर गहराई से होगी जांच, जयपुर जिला प्रशासन ने बनाई 7 सदस्यीय समिति