ETV Bharat / state

बेरीनाग नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच ठनी, सदस्यों ने लगाया आरोप

पिथौरागढ़ में बेरीनाग नगर पालिका के चेयरमैन और ईओ पर पार्षदों ने आरोप लगाए.

BERINAG MUNICIPALITY
बेरीनाग नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच ठनी (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 30, 2025 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले की नगर पालिका बेरीनाग की बोर्ड बैठक में कुछ सभासदों ने हंगामा किया. सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जबकि पालिका अध्यक्ष ने अपनी सफाई में आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र के सरस्वती बिहार वार्ड सभासद नंदी कार्की, बना वार्ड की सभासद नीमा देवी, नागदेव वार्ड की सभासद किरन मियांन, खितोली वार्ड के सभासद भवानी प्रसाद टम्टा ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि नगर पालिका के द्वारा लगातार अधिकारों का हनन किया जा रहा है.

पालिका अध्यक्ष और ईओ के द्वारा पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है और बोर्ड बैठक के प्रस्ताव रजिस्टर में साइन नहीं किए जा रहे हैं. नगर पालिका के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सभासदों को नहीं दी जा रही है. नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ द्वारा बोर्ड बैठक में बिना चर्चा के स्वच्छता ठेकेदार का गुपचुप तरीके से नवीनीकरण कर दिया गया है. नगर पालिका में गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है.

सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा जनहित में रखे गए प्रस्तावों को न तो गंभीरता से लिया जाता है और न ही बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाता है. जबकि नगर पालिका अध्यक्ष के प्रस्तावों को बिना चर्चा के पारित कराने का प्रयास किया जाता है. इससे साफ है कि बोर्ड बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई है.

प्रस्ताव रजिस्टर में हस्ताक्षर तक नहीं: सभासदों के आरोप यह भी है कि बोर्ड बैठक के प्रस्ताव रजिस्टर में सभासदों के हस्ताक्षर नहीं कराए जाते, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. सभासदों का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं बताया जाता कि पालिका में कौन से निर्णय लिए जा रहे हैं और किन कार्यों पर धन खर्च हो रहा है.

वहीं इन आरोपों पर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत का कहना है कि आरोप लगाने वाले चारों सभासद भाजपा के हैं. लगातार नगर पालिका के कार्यों का विरोध कर रहे हैं. पूर्व में इनके द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव पर कार्य किया जा रहा है. नियमों के विरुद्ध कार्य करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है. इनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

बेरीनाग नगरपालिका की बोर्ड बैठक में नगर की विकास योजनाओं पर निर्णय: नगर पालिका बेरीनाग की बोर्ड बैठक में सभी वार्डो में पेयजल, पथ प्रकाश, सीसीटीवी लगाने और विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन के आवेदनों पर चर्चा की गई. पालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने पालिका की आय बढ़ाने और नगर को आदर्श नगर पालिका बनाने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: