कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी ने विवाद पर की बेबाक बातचीत, कहा- आदर्श निगम बनाने का है संकल्प
गिरिडीह से कांग्रेस ने भी मेयर सीट के लिए प्रत्याशी को समर्थन दिया है.

Published : February 15, 2026 at 3:19 PM IST
गिरिडीह: डॉ समीर राज चौधरी, गिरिडीह मेयर सीट के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस के नेता हैं और पार्टी के समर्थित प्रत्याशी भी. पिछली दफा भी समीर गिरिडीह से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी खड़े थे और दमदार प्रदर्शन किया था. इस बार भी मैदान में हैं.
हालांकि समीर को लेकर एक पोस्ट भी चर्चा का विषय बना हुआ. चर्चा समीर द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल किया गया एक हलफनामा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिहार के मूल निवासी हैं. ऐसे में उनके नाम पर जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर सोशल मीडिया में कई पोस्ट किए गए हैं. इसी हलफनामा और चल रही चर्चाओं के संदर्भ में ईटीवी भारत ने समीर राज चौधरी से बात की.
समीर ने बताया कि वे लगातार समाज सेवा में जुटे रहे हैं. उनका उद्देश्य इस निकाय को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाना है. वे लगातार फिल्ड में एक्टिव हैं और उन्हें जनता का समर्थन भी मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्त्ता भी उनके साथ हैं. महगठबंधन की एकजुटता को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव दल आधार पर नहीं हो रहा है और यह विधानसभा चुनाव नहीं है, लोकल चुनाव है. लोकल चुनाव में फेस वेल्यू को भी देखते हैं. यह देखते हैं कि जो उम्मीदवार है उसका चरित्र कैसा है, आप कहां से हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कार्मिक विभाग का निर्देश आया है वर्ष 2000 के बाद जो भी जाति प्रमाण पत्र झारखंड के सक्षम पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया गया है वह चुनाव लड़ने के लिए योग्य है. इसी आधार पर मैं इस आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहा हूं. रह गया कि मेरी जाति इस वजह से नहीं बदल जाएगी कि मेरे पूर्वज बिहार से थे या झारखंड से.
यह भी पढ़ें:
10 सालों से भटक रहा विकास! रामगढ़ के वार्ड 20 से 23 तक मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी
निकाय चुनाव: गिरिडीह के वार्ड एक हो या दो समस्या एक समान, घर तक नहीं पहुंच रहा नल का पानी
जनसमस्याओं के मकड़जाल में रांची नगर निगम का वार्ड 35 और 36, मूलभूत सुविधा से वंचित लोग

