ETV Bharat / state

'तेजस्वी ने श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नहीं किया?' श्रद्धांजलि सभा वाला VIDEO पर बवाल

तेजस्वी यादव का श्रद्धांजलि सभा वाला वीडियो पर जीतन राम मांझी और रोहिणी आचार्य में सोशल जंग छिड़ गयी. रिपोर्ट-कृष्णनंदन

Tejashwi Yadav Video
श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 19, 2026 at 7:51 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के श्रद्धांजलि सभा वाला वीडियो पर जमकर खिंचाई की, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसपर केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'नशा शराब में होती तो नाचती बोतल'. लगता है बाबू साहब (तेजस्वी) का रात वाला उतरा नहीं था. इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहें हैं.'

मांझी की तेजस्वी को चेतावनी: मांझी ने आगे कहा कि अगर हालात नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगें. नशा कुछ भी करा सकता है. मांझी ने कहा कि 'नॉर्मल आदमी ऐसी बात नहीं बोल सकता है. अब तेजस्वी यादव किस पदार्थ का सेवन करते हैं. नशा में कोई भी एबनॉर्मल हो सकता है. मुझे नहीं लगता है, उनका कोई और मकसद था. अगर होगा भी तो पूरा नहीं होने वाला है. इतनी जल्दी हम दुनिया से नहीं जाने वाले हैं.'

Jitan Ram Manjhi
जीतन राम मांझी का ट्विट (Jitan Ram Manjhi X)

तेजस्वी यादव का मामला समझिए: 17 अगस्त सोमवार को राजद कार्यालय में माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित की गयी थी. इस दौरान बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गयी. तेजस्वी ने कहा कि 'जीतन राम मांझी जी के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित', हालांकि बीच में किसी ने टोका इसके बाद सुधार करते हुए दशरथ मांझी का नाम लिया.

रोहिणी आचार्य का पलटवार: जीतन राम मांझी के ट्वीट के कुछ ही घंटे बाद रोहिणी आचार्य ने उन्हें निशाने पर लिया. उन्होंने जीतन राम मांझी और सत्ता पक्ष से सवाल पूछते हुए लिखा कि 'कही बीजेपी की श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नही किया था प्रतिपक्ष के नेता? बीजेपी की श्रेयसी सिंह पर बोलने की औकात नहीं है सामंतियों के इस गुलाम की.'

रोहिणी का मांझी पर तंज: रोहिणी ने आगे लिखा कि 'सम्मान उम्र देखकर नहीं, आचरण को देखकर दिया जाता है. पिता की उम्र का होकर भी घटिया हो, वह आदर के लायक नहीं होता.' उन्होंने तेजस्वी के बचाव में सीधे मांझी के बयान और उनके आचरण पर कड़ा प्रहार किया.

मंत्री श्रेयसी सिंह का मामला: 15 अगस्त को स्वतंत्रता समारोह के दौरान बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी में थीं. ध्वजारोहण के दौरान श्रेयसी सिंह की जुबान फिसल गई. श्रेयसी सिंह ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपति और लोक नायक जय प्रकाश नारायण को जन प्रकाश कहा. रोहिणी आचार्य ने इसी का संदर्भ लेते हुए जीतन राम मांझी को निशाने पर लिया. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब गलती बीजेपी के मंत्री से हो सकती है तो नेता प्रतिपक्ष से क्यों नहीं?

ये भी पढ़ें: