ETV Bharat / state

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजधानी में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी. महामाया फ्लाईओवर, अक्षरधाम समेत दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई .

दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश से ठंड का डबल अटैक
दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश से ठंड का डबल अटैक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 9, 2026 at 8:40 AM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 10:33 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से आसमान में बादल की लुका छिपी के बीच बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब तक बारिश नहीं हुई थी. आज 9 जनवरी को सुबह से ही बारिश देखने को मिली. सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सर्दी का सितम और बढ़ गया. जहां लोग अपने घरों से छतरी लेकर निकलते हुए देखे गए तो वहीं सर्दी डबल होने से लोगों को ठिठुरन का ऐहसास हुआ. बारिश होने से लोगों को उम्मीद है कि अब पॉल्यूशन में गिरावट देखा जाएगा.

शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से ही साउथ ईस्ट दिल्ली में बारिश देखी गई. जहां बारिश की वजह से दिल्ली का तापमान काफी गिर चुका है, जिसके वजह से दिल्ली में ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शीतलहर ने ठंड तेज कर दिया है. दिल्ली-नोएडा के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. आसमान में बादल छाए हुए हैं.

बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. वहीं इस दौरान राहगीरों ने बताया कि हम लोग अपनी ड्यूटी के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन सुबह-सुबह हो रही बारिश ने ठंड से लोगों का बुरा हाल कर दिया है. पहले ही ठंड बढ़े होने की वजह से हाथ पांव में कंपन हो रही थी लेकिन बारिश ने ठंड को और विकट बना दिया है और ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई है. बारिश की वजह से सुबह दफ्तर जाने में भी लोगों को देर हुई. लेकिन इस बारिश ने लोगों को ये तसल्ली जरूर दी है कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जाएगी.

शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने बढ़ायी सर्दी (ETV Bharat)

हम आपको बता दें कि दिल्ली में सरकार के द्वारा पॉल्यूशन के गिरते स्तर को देखते हुए ग्रेप- 3 हटा दिया गया है, लेकिन दिल्ली में लगातार सूचकांक बिगड़ रहा था और आज का सूचकांक 289 दर्ज किया गया है. जिस तरह से बारिश हो रही है इससे अनुमान है कि अब AQI में और भी गिरावट देखा जाएगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा मिल सकता है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आने वालों दो चार दिनों तक कमोबेश ऐसे ही मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है.

हालांकि दिन के समय निकल रही धूप की वजह से थोड़ी बहुत ठंड से लोगों को राहत है .केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:00 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 308 गुरुग्राम में 312 गाजियाबाद में 306 ग्रेटर नोएडा में 298 और नोएडा में 301 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें :

जनवरी, फरवरी में होगी परेशानी, 250 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल या डायवर्ट

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Last Updated : January 9, 2026 at 10:33 AM IST