ETV Bharat / state

बस्तर में कोने-कोने तक भारत का संविधान होगा लागू, नहीं चलेगी 1 भी गोली: विजय शर्मा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का हम रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे.

GOVT DOES NOT WANT TO FIRE BULLETS
नक्सलियों का हम रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 5:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया बिल्कुल तय है. क्योंकि नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में ऊपर और नीचे कोई नहीं बचा है. बस्तर के जो लोग भी अभी समाज के मुख्य धारा से भटके हुए हैं, उनसे मेरा अनुरोध है वो समाज की मुख्यधारा में लौट आएं, हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे. बस्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जाते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह बातें कही.

सरकार नहीं चलाना चाहती एक भी गोली: डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है. विजय शर्मा ने कहा कि जिन नक्सलियों का पुनर्वास हुआ है, वो हमारे आवास पर हमसे मिलने आए थे. सभी लोगों के साथ हमने भोजन किया, चर्चा की. सी लोग विधानसभा का सत्र भी देखने गए. वहां सभी उनकी मुलाकात भी हुई. उप मुख्यमंत्री ने कहा, मैं बस्तर में बचे हुए नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि वो सरेंडर कर दें और हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएं.

नक्सलियों का हम रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे (ETV Bharat)

माओवादियों का शीर्ष और निचले स्तर का कैडर दोनों खत्म हो चुका है. जो नक्सली बचे हुए हैं उनको भी जल्द से जल्द सरेंडर कर देना चाहिए. हम लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं. हम उसे कोई सरेंडर नहीं कहते हैं. हम उसे केवल पुनर्वास कहते हैं. हम उसे मुख्य धारा में लौटना कहते हैं, न केवल पुनर्वास बल्कि सा सम्मान पुनर्वास की बात कहते हैं. आप हथियार छोड़े और आकर अपने विचारधारा के अनुरूप जनता काी सेवा करना चाहते हैं तो उनके लिए काम करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है: विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

नक्सलियों की कायाराना हरकत नहीं होगी बर्दाश्त: सरकार

विजय शर्मा ने कहा, मुश्किल यह है कि हथियार लेकर आप शिक्षा दूतों की हत्या करेंगे यह सहन नहीं होगा. हथियार लेकर आप नदी के किनारे तालाब के किनारे और सड़क के किनारे आईडी बिछाएंगे यह स्वीकार नहीं होगा. अगर आप बस्तर के गांव के विकास को अवरुद्ध करेंगे, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई व्यवस्था पानी को अवरोध करेंगे तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आप कहेंगे भारत का संविधान नहीं लागू होगा यह नही माना जाएगा. भारत का संविधान बस्तर के कोने-कोने तक लागू होगा, इसी के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपील की है.

बस्तर के विकास पर सरकार का फोकर: विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हम लोग काम कर रहे हैं. बस्तर के जीवन में सहकारिता है कागजों में सहकारिता आ जाएगी. बस्तर के सभी के जीवन में सबके मन में सहकारिता है और सहकारिता के माध्यम से बस्तर के लघु वन उपज के माध्यम से लघु वन उपज अर्थव्यवस्था के लिए सरकार पूरी तरह लगी हुई है. इस काम के लिए यहां के सांसद और उसके लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष और यहां के विधायक किरण सिंह देव जी भी पूरे ताकत से लगे हैं. बस्तर के लघु वन उपज बस्तर के लोगों के समृद्धि का आधार बनेंगे.

6 साल में 4340 नक्सलियों का सरेंडर, 3644 गिरफ्तार, 48 हथियार लूटे, पुनर्वास नीति के तहत 10 करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित, 2900 से ज्यादा नक्सली पुनर्वासित: विजय शर्मा
रायपुर विधानसभा में NDPS पर ध्यानाकर्षण, बीजेपी विधायकों ने ही घेरा, मंत्री विजय शर्मा ने पेश किए आंकड़े
सरेंडर माओवादियों का रेड कारपेट पर होगा स्वागत, पुनर्वास और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: विजय शर्मा