ETV Bharat / state

बाड़मेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, 18 दिन पहले हुई थी नियुक्ति

बाड़मेर पुलिस लाइन में रविवार को 24 वर्षीय कांस्टेबल विजय कुमार ने आत्महत्या कर ली. नोट में व्यक्तिगत और मानसिक परेशानियां बताई.

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या
पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 1, 2026 at 2:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: जिले में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब पुलिस लाइन में एक नव-नियुक्त कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 24 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जो महज 18 दिन पहले 11 फरवरी को अमृतादेवी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

बाड़मेर शहर कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस लाइन में रॉल कॉल (अटेंडेंस) के दौरान विजय कुमार अनुपस्थित पाए गए. साथी जवानों ने उन्हें इधर-उधर ढूंढा, लेकिन जब वे नहीं मिले तो उनके रूम की तलाशी ली गई. रूम से एक नोट बरामद हुआ, जिसके बाद टांके (वाटर टैंक) में जांच करने पर उनकी बॉडी मिली. सूचना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, कोतवाल मनोज कुमार समेत पुलिस के कई जवान पहुंचे.

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या (ETV Bharat Barmer)

इसे भी पढ़ें- जेल में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, वॉच टावर पर ड्यूटी पर तैनात था

नोट में परेशानियों का जिक्र: थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विजय कुमार ने हाल ही में अमृतादेवी बटालियन में सिलेक्शन प्राप्त किया था और बाड़मेर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग शुरू की थी. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. नोट में उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन की परेशानियों का जिक्र किया है. आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस: एएसपी नितेश आर्य ने मामले पर कहा कि मृतक अमृतादेवी बटालियन का कांस्टेबल था और उसकी बॉडी टांके से बरामद हुई है. परिजनों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया है. नोट से पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान था. हम इस घटना के हर पहलू से जांच कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि विजय कुमार की परेशानियां क्या थीं, लेकिन नोट के आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जैसलमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, परिजन घर गए थे