जेल में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, वॉच टावर पर ड्यूटी पर तैनात था
भीलवाड़ा जिला जेल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने शनिवार रात को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Published : November 9, 2025 at 8:25 AM IST
भीलवाड़ा: जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कारागृह में सुरक्षा टावर पर रात को ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल रामकिशोर ने खुद को गोली मार ली. घटना के बाद एसपी धर्मेंद्र यादव भी मौके पहुंचे और मौका मुआयना किया. घटना की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी पारस जैन और जेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक कांस्टेबल के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है.
भीलवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि जिला करागृह की सुरक्षा में तैनात आरएएसी के जवान रामकिशोर ने वॉच टावर पर ड्यूटी के दौरान शनिवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी जब साथी जवान को चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी. हम मौके पर पहुंचे एफ एस एल टीम को मौके पर बुलाया. घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है फिर भी पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के शव मिले कमरे में, वृद्ध मां रह गई अकेली, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कारागृह की सुरक्षा में तैनात आरएसी बटालियन के कांस्टेबल रामकिशोर शनिवार देर शाम से ही जेल करागृह में बने वांच टावर पर ड्यूटी पर तैनात था. जहां मध्य रात्रि को कांस्टेबल रामकिशोर ने खुद को गोली मार दी. इस घटना का जिला कारागृह में मौजूद अन्य स्टाफ को पता चलते ही उच्च अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पर भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह और जेल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कांस्टेबल को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद उनके शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं जेल प्रशासन ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचना दे दी है.

