ETV Bharat / state

जैसलमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, परिजन घर गए थे

कांस्टेबल मूलत: सवाईमाधोपुर का रहने वाला था और जैसलमेर में तैनात था. वह अपने आवास पर अकेला ही था.

constable  killed himself
मृतक कांन्स्टेबल नरेंद्र मीणा (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 2:08 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 5:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली. कांस्टेबल के सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर साथियों को शक हुआ. दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए. कमरे के भीतर उसका शव मिला. घटना के बाद पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास को सील कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि मृतक कांस्टेबल नरेंद्र मीणा वर्ष 2015 बैच का था. वह मूलत: सवाईमाधोपुर का था. वर्तमान में यहां पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात थे. शनिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका- मुआयना किया और परिजनों को सूचना दी.

जैसलमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या. (ETV Bharat Jaisalmer)

पढ़ें: सिरफिरे युवक ने सरे बाजार में आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में इलाज जारी

सवाई माधोपुर निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र मीणा की तैनाती जैसलमेर पुलिस लाइन में थी. वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते थे. फिलहाल उसका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था और वह घर में अकेले रह रहा था. शनिवार सुबह उनके आवास से कोई गतिविधि नहीं होने पर आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. अंदर बेड पर नरेंद्र मीणा का शव पड़ा था.

यह भी पढ़ें: जयपुर में कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, बहन के साथ हॉस्टल में रह रही थी, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. साक्ष्य जुटाए गए और सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

महिला ने की आत्महत्याः राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली. करीब 7 महीने पहले जयपुर की गुर्जर की थड़ी स्थित बाबा रामदेव नगर कच्ची बस्ती निवासी अंजलि की शादी दिल्ली में हुई थी. शादी के बाद पीहर में रुकने के लिए आई थी, लेकिन अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. महेश नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Last Updated : January 3, 2026 at 5:09 PM IST