खुद के सवालों पर घिरे कांग्रेस नेता, पेपर लीक पर बयान देकर फंस गए खुद के जवाब में!
हजारीबाग में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा.

Published : June 28, 2026 at 7:46 AM IST
हजारीबागः कांग्रेस के राज्यव्यापी प्रेसवार्ता को लेकर शनिवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में नामित प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान पहुंचे. वह अपने ही सवालों में ऐसे घिरे कि उनकी बोलती ही बंद हो गई.
दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सांसद के.सी. वेणुगोपाल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब, बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था के विरूद्ध हर जिला में प्रेस वार्ता कर रही है. यहां पर कांग्रेस नेता खुद के जवाब में ही उलझ कर रह गये.
कांग्रेस इन दिनों पूरे राज्य भर में पेपर लीक परीक्षा रद्द होने समिति अन्य मुद्दों को लेकर जनता के पास पहुंच रही है. केंद्र सरकार पर यह आरोप लगा रही है कि वह कदाचार मुक्त परीक्षा करने में असफल हो रही है. परीक्षा के रद्द होने से भर्ती प्रक्रिया में भी विलंब हो रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है.
रांची से पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान यह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांग लिया और कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि झारखंड की भी यह स्थिति है. यहां कई परीक्षा रद्द हुए हैं और बेरोजगारी बढ़ी हुई है. परीक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है तो इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं नजर आया. उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर राज्य सरकार से वार्ता करेंगे.
झारखंड के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार की शिक्षा, परीक्षा एवं रोजगार नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज देश की छात्र अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है लेकिन भ्रष्ट और अव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. नीट, यूजीसी, नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में सामने आई अनियमिताओं ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल रही है.
इसे भी पढ़ें- केंद्र सरकार पर भड़कीं AICC सचिव अंबा प्रसाद, NEET परीक्षा में अनियमितता पर बोला तीखा हमला
इसे भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर धनबाद कांग्रेस मुखर, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इसे भी पढ़ें- NEET परीक्षा में सेना की मदद लेने पर झामुमो ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, राज्यसभा चुनाव नतीजों पर भी दी प्रतिक्रिया

