ETV Bharat / state

रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में गरजे, 2027 में सत्ता वापसी का दावा

रामनगर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में बीजेपी पर बरसी कांग्रेस, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

Parivartan Sankalp Sammelan
रामनगर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन (फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 2, 2026 at 10:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामनगर: उत्तराखंड में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. जिसके तहत कांग्रेस 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आयोजित कर रही है. रामनगर में भी एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया.

बता दें कि रामनगर में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला. सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. नेताओं ने इसे प्रदेश में बदलाव की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि जनता अब बीजेपी सरकार से परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है.

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है. इस अलावा उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा भी उठाया.

Parivartan Sankalp Sammelan
रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! (फोटो- ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी.

पिथौरागढ़ में गुटबाजी यशपाल आर्य ने कही ये बात: पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर भी यशपाल आर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अनुशासन और संगठन की मर्यादा का पालन करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए संगठन के भीतर पर्याप्त मंच मौजूद हैं.

"परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. रामनगर इस यात्रा का अंतिम पड़ाव है और यहां भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बदलाव का संकेत दे रही है."- करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस में गुटबाजी पर करन माहरा ने बीजेपी पर किया पलटवार: कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर करन माहरा ने बीजेपी पर ही पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के भीतर ही वर्तमान और पूर्व नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे है. जबकि, कांग्रेस में लोकतांत्रिक माहौल है.

Parivartan Sankalp Sammelan
परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे लोग (फोटो- ETV Bharat)

पोस्टरों पर हरदा की तस्वीर न होने पर क्या बोले करन माहरा? वहीं, हरीश रावत की तस्वीर कुछ पोस्टरों में नहीं होने के विवाद पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्टर आधिकारिक नहीं थे. कार्यक्रम के सभी अधिकृत बैनरों और पोस्टरों में हरीश रावत को सम्मानजनक स्थान दिया गया था और इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है.

बरहाल, रामनगर का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया, जहां पार्टी नेताओं ने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया, अब देखना होगा कि यह संकल्प सम्मेलन चुनावी मैदान में कांग्रेस को कितना फायदा दिला पाता है.

ये भी पढ़ें-