ETV Bharat / state

राधाकृष्ण किशोर, केएन त्रिपाठी पर बाद में होगी बात- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू

पलामू में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

Congress State Incharge K Raju meeting with district committee office bearers in Medinipur of Palamu
कांग्रेस जिला कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक (पलामू) (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 4, 2026 at 9:44 PM IST

|

Updated : July 4, 2026 at 10:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू एसआईआर को लेकर शनिवार को पलामू जिला के कई इलाके का दौरा किया. जिला के पांकी, तरहसी और पाटन कई प्रखंडों का के. राजू ने दौरा किया और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस दौरान विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत कई बड़े कांग्रेस के नेता मौजूद रहे.

शनिवार की शाम पार्टी नेता के. राजू ने मेदिनीनगर में कांग्रेस जिला कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान झारखंड में एसआईआर के मुद्दे को लेकर मीडिया से भी उन्होंने बातचीत की.

मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी (Etv Bharat)

इस बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा सुरक्षा वापस करने और पूर्व मंत्री के त्रिपाठी की सुरक्षा के मामले में मीडिया द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि इस बारे में बाद में बात होगी. फिलहाल तो प्रदेश में चल रहे एसआईआर के मुद्दे पर जिला कमेटी से बात हो रही है.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने ही संविधान में मतदान का हक दिया. इसलिए कांग्रेस का प्रयास है कि कोई राजनीतिक दल इस अधिकार को आम लोगों से छीनने का प्रयास न कर सके. भारतीय जनता पार्टी ने एसआईआर को इसलिए लाया है ताकि कांग्रेस के वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया जा सके. इन दोनों मुद्दों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस पार्टी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है.

इसे भी पढे़ं- कारकेड और सुरक्षा गार्ड लौटाने पर झामुमो नेता का बयान, कहा- मंत्री राधाकृष्ण किशोर थोड़ी मैच्योरिटी के साथ फैसला लेते तो अच्छा होता

इसे भी पढे़ं- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को सुरक्षा उपलब्ध करवाने का किया आग्रह

इसे भी पढे़ं- राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनाने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू तेलंगाना के डिप्टी सीएम के साथ रांची पहुंचे, सीएम हेमंत संग करेंगे बैठक

Last Updated : July 4, 2026 at 10:15 PM IST