ETV Bharat / state

चौमूं बुलडोजर एक्शन पर एमडी चौपदार बोले- हाईकोर्ट के स्टे के बाद किसके दबाव में प्रशासन ने कार्रवाई की?

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने चौमूं बुलडोजर विवाद पर भाजपा पर निशाना साधा है.

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 3:28 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 3:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : चौमूं कस्बे में शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने पत्थरबाजों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की और कई जगह से अतिक्रमण हटाए थे. अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने इस कार्रवाई का स्वागत किया तो कांग्रेस ने इसे बदले की भावना करार दिया है. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का कहना है कि प्रशासन ने दबाव में आकर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो निंदनीय है. इस मामले की जांच संगठन अपने स्तर पर करवाएगा.

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार का कहना है कि हमने इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी बात की है. वे इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर रहे हैं, जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी. पता किया जाएगा कि आखिर इस षड्यंत्र के पीछे कौन लोग हैं? इस निर्माण को लेकर हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है. फिर कौन अधिकारी थे जो हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद कार्रवाई कर रहे हैं? पहले पत्थर उठाते हैं, फिर रेलिंग लगवाने की बात करते हैं. और जब रेलिंग लग जाती है तो रात 2 बजे रेलिंग उखाड़ने का काम शुरू कर देते हैं.

पढ़ें. चौमूं के पत्थरबाजों का अब बुलडोजर से हिसाब, अवैध निर्माण पर JCB से प्रहार, मदन राठौड़ बोले- सजा तो मिलेगी ही

उन्होंने कहा कि पहले जयपुर का 99% ट्रैफिक चौमूं के अंदर से आता था. तब किसी को अतिक्रमण नहीं लगा, लेकिन अब जब 99% ट्रैफिक बाईपास से होकर आता है तो सबको अतिक्रमण लग रहा है. चौमूं के लोग बहुत भाईचारे से रहते हैं. अब लोगों को टारगेट करके कार्रवाई की जा रही है. लोगों के साथ मारपीट की जाती है. अभद्र व्यवहार किया जाता है. छापामार कार्रवाई करके लोगों को उठा लिया जा जाता है और बुलडोजर की कार्रवाई कर ली जाती है.

पढे़ं. चौमूं में विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाई हुई है भाजपा : उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाई हुई है, इसीलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन अब भाजपा अगले 100 साल में भी वहां से चुनाव नहीं जीत पाएगी. चौमूं और राजस्थान का हिंदू-मुसलमान भाईचारे से रहना चाहता है, लेकिन भाजपा वाले लोगों के बीच जहर घोलने का काम कर रहे हैं. चौमूं विवाद को लेकर हम अपनी लीगल टीम को वहां भेजेंगे और कांग्रेस का भी एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर लोगों से बात करेगा. यह सब सोची समझी चाल है. विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी चौमूं में गए थे और लोगों से मुलाकात की थी.

Last Updated : January 3, 2026 at 3:42 PM IST