ETV Bharat / state

प्रदेश भर में कांग्रेसियों का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मांगा इस्तीफा

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में लोगों की मौत और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकार को दिए विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल समेत कई जिलों में किया प्रदर्शन. कांग्रेस नेताओं ने घंटा बजाकर प्रदर्शन करते हुए कैलाश विजयवर्गीय का मांगा इस्तीफा.

Congress ghanta bajao protest MP
प्रदेश भर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 9:11 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

बुरहानपुर: बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के द्वारकापूरी स्थित बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस के निवास के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने घंटा बजाओ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा इंदौर मे दूषित जल से जनहानि हुई है, बावजूद इसके भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी की. रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारकापुरी पहुंचे, यहां विधायक निवास से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे.

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक लिया, जिससे कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पुलिस को भाजपा का एजेंट करार दिया. बैरिकेड्स के पास ही कांग्रेस नेताओं ने घंटा बजाओ विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि एक घंटे बाद कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया, वहां विधायक अर्चना चिटनीस मिले बिना ही चल दिए.

Congress ghanta bajao protest MP
बड़वानी में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

सतना में कांग्रेस पार्टी ने सांसद निवास के बाहर किया घंटा बजाओ प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी की वजह से कई लोग काल के गाल में समा गए. जिसकी गूंज अब सतना में भी पहुंच चुकी है. जिसको लेकर रविवार को सतना में दो गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी ने सांसद निवास के बाहर घंटा बजाओ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने पन्नीलाल चौक पर घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगा. जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में सतना जिले के सांसद गणेश सिंह के निवास के बाहर पहुंचकर घंटा बजाने का प्रयास कांग्रेसियों ने किया. लेकिन निवास के पहले ही बैरिकेडिंग कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को रोक लिया.

Congress ghanta bajao protest MP
बड़वानी में कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका (ETV Bharat)

बड़वानी में विजयवर्गीय का पुतला दहन, सांसद सेवा केंद्र पर भी विरोध

इंदौर में दूषित पानी के सेवन से हुई कथित मौतों को लेकर मामला गरमा गया है. इस मुद्दे पर बड़वानी जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर घोर लापरवाही व प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया. धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका और नारेबाजी की. इसके बाद कांग्रेसी घंटियां बजाते हुए रैली के रूप में सांसद सेवा केंद्र पहुंचे. कार्यकर्ता लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर यहां भी नारेबाजी की गई और विजयवर्गीय के बैनर का कटआउट जलाया गया.

Congress ghanta bajao protest MP
छतरपुर कांग्रेसियों को रोकती पुलिस (ETV Bharat)
Congress ghanta bajao protest MP
छतरपुर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का घंटा बजाओ प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके विरोध में छिंदवाड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा घंटा बजाओ प्रदर्शन किया गया. इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया. पुलिस ने दोनों तरफ के आंदोलन करने वालों की आवाज गाड़ी का सायरन बजाकर रोकी. कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद विवेक बंटी साहू के घर के सामने घंटा नहीं बजा सके. पुलिस ने उन्हें सत्कार तिराह पर ही रोक लिया. इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे, गंगा प्रसाद तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो समेत कई नेता का करता मौजूद रहे.

Congress ghanta bajao protest MP
प्रदेश भर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

छतरपुर में घंटा बजा कर विधायक का निवास घेरने जा रहे थे कांग्रेसी, पूर्व विधायक सहित कई नेताओं को उठा कर ले गई पुलिस

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में पूरे प्रदेश में कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दल बीजेपी और उनके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरने में लगे हैं. मंत्री के खिलाफ धरने-प्रर्दशन चल रहे हैं. कही मंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोती जारही है तो कही घंटा बजा कर विरोध हो रहा है. छतरपुर में भी कांग्रेस नेता हाथ में घंटा ओर हाथों में झंडे लेकर छतरपुर विधायक का घेराव करने जा रहे थे.

Congress ghanta bajao protest MP
प्रदेश भर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए छत्रसाल चौराहे से चौबे तिराहा तक पहुंचे तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनसे भिड़ गए. काफी देर तक प्रदर्शन और पुलिस के साथ नेताओं की झड़प चलती रही. तभी महाराजपुर के पूर्व विधायक नीरज दीक्षित को पुलिस ने प्रदर्शन के बीच से उठा लिया जिससे प्रदर्शन और उग्र हो गया. पुलिस कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई.

Congress ghanta bajao protest MP
प्रदेश भर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

श्योपुर में कांग्रेस का घंटी बजाकर विरोध दर्ज

श्योपुर में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदौर में हुई दूषित पानी से मौतों के मामले में जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शहर के जय स्तंभ पर एकत्रित होकर घंटी बजाकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तम्भ पर जुटे और नारेबाजी करते हुए इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति से हुई मौतों को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया. प्रदर्शनकारियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

Congress ghanta bajao protest MP
प्रदेश भर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन (ETV Bharat)

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका, घंटी बजा कर किया प्रदर्शन

इंदौर में तेजाजी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे को लेकर अनूठे तरीके से प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी जलाया. कांग्रेस इंदौर में उग्र तरीके से इस पूरे मामले को भुनाने में लगी है.