ETV Bharat / state

जांजगीर चांपा में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, मनरेगा का नाम बदलने पर कलेक्ट्रेट पर सियासी हंगामा

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ शामिल हुए.

Congress protests in Janjgir Champa
मनरेगा का नाम बदलने पर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 17, 2026 at 8:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: मनरेगा का नाम जी राम जी किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज जंगी प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन मे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ शामिल हुए. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जांजगीर चांपा कलेक्ट्रेट का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई पहली बैरिकेडिंग को कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया. लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता टीन शीड की बैरिकेडिंग को पार नहीं कर पाए. इस दौरान उनकी हल्की झड़प भी पुलिस जवानों से हो गई.

मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में जंगी प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र ने जान बूझकर मनरेगा का नाम और नियम बदला है. कांग्रेस ने कहा कि ये देश के गरीबों और मजदूरों के साथ अन्याय किए जाने की कोशिश है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. मनरेगा का नाम जी राम जी किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस और विपक्ष प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में भी जिलेवार प्रदर्शन का दौर जारी है.

मनरेगा का नाम बदलने पर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन (ETV Bharat)

नेता प्रतिपक्ष ने भरी हुंकार

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि मनरेगा से मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने 125 दिन का काम देने का दावा करते हुए मजदूरों के साथ छलावा करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है, इसलिए मनरेगा को फिर से लागू करने की मांग को लेकर वो लोग सड़क पर उतरे हैं.

कांग्रेस के सह प्रभारी की चुनौती

छत्तीसगढ़ कांग्रेसी सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा, केंद्र सरकार लगातार छलावा कर रही है. जिस तरह मनरेगा का नाम और नियमों को बदल कर झूठी वाहा-वाही लूटी जा रहाी है, उसका कांग्रेस विरोध करती है. जांगिड़ ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को फिर से लागू नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कांग्रेस विधायक का तंज

जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस के आंदोलन को रोकने के लिए टीन का घेरा लगाया था, लेकिन हम गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए शांति प्रिय ढंग से प्रदर्शन करने यहां पहुंचे थे. अगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को छूट दे देते तो टीन का सुरक्षा घेरा तास की पत्तियों की तरह बिखर जाता.


पीसीसी चीफ दीपक बैज नहीं हुए प्रदर्शन में शामिल

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन इस रैली मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नहीं पहुंचने से कांग्रेसियों के जोश मे कमी नजर आई. नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी के साथ जांजगीर चाम्पा विधायक, अकलतरा विधायक, पामगढ़ विधायक और जैजैपुर विधायक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अपना आज का आंदोलन खत्म किया.

जाज्वल्य देव लोक कला एवं एग्रीटेक कृषि मेला की शुरुआत, भजन सम्राट ने बांधा समां

महाशिवरात्रि 2026 : ब्रह्महत्या का पाप धोने वाला शिवलिंग, रामायणकाल में हुई स्थापना, आज भी है कुंड का पानी रहस्य

जांजगीर चांपा में पति पत्नी ने दी जान, पेड़ पर एक साथ लटके मिले, कुछ दिन पहले इकलौते बेटे की हुई थी मौत