ETV Bharat / state

Ram Mandir Donation Row : कांग्रेस का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

पूर्व मंत्री खाचरियावास एवं शहर कांग्रेस शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन.

Congress workers protesting in Jaipur
जयपुर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 5, 2026 at 7:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में घोटाले और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ देशभर में रोष है. कांग्रेस ने रविवार को इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई. पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा, आरएसएस और राम मंदिर ट्रस्टियों के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में SIT से कुछ नहीं होगा, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए.

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रदर्शन की शुरुआत भगवान श्रीरामचंद्र की आरती गाकर की. करीब आधे घंटे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में और चढ़ावे में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है. इसकी जांच SIT निष्पक्ष तौर पर नहीं कर सकती है, इसलिए इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए.

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बोले... (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें:गहलोत बोले- राम मंदिर में चोरी भाजपा और आरएसएस को ले डूबेगी, राजस्थान के पत्थर से मंदिर निर्माण हुआ और हमें ही नहीं बुलाया

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है. पूरे देश में श्रीराममंदिर निर्माण के नाम पर हजारों करोड़ रुपए इकट्ठा किया गया. महिलाओं ने अपने जेवर तक उतार कर दे दिए थे. चढ़ावे का पैसा आया और अब बड़ी चोरी हो गई. खाचरियावास ने आरोप लगाया कि इस मामले भाजपा भी दूध की धुली नहीं है. वो भी साजिश में शामिल है. भाजपा ने लोगों के सेंटीमेंट के साथ धोखा किया. लोगों के सीने में आग लग रही है, भाजपा का अंत तय है क्योंकि जो भगवान श्रीराम से धोखा कर सकते हैं, श्रीराम के नाम पर जनता को लूट सकते हैं, वे देश का भला नहीं कर सकते हैं.

पूर्व मंत्री खाचरियावास ने कहा कि चंदा चोरी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी. इस दौरान जयपुर शहर के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी और पूर्व विधायक गंगा देवी भी मौजूद रहे.

पढ़ें: पूर्व मंत्री बोले- राम मंदिर मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, दान में चोरी आस्था पर सीधा हमला