ETV Bharat / state

कवर्धा में धार्मिक आस्था पर हमले से लोगों में गुस्सा, कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कवर्धा में एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है.

Kawardha Shiva Temple
कवर्धा का शिव मंदिर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 10, 2026 at 7:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा के शिव मंदिर में तोड़ फोड़ की घटना सामने आई है, यहां शिव मंदिर में मूर्ति को खंडित किए जाने को लेकर लोगों में गुस्सा है. इस घटना को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया है. शुक्रवार रात को मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई. इसे लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है.

शुक्रवार रात की घटना

पूरी घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. शनिवार को जब लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ की स्थिति देखी. यहां शिवलिंग टूटा हुआ दिखाई दिया. मंदिर से तांबे का कलश गायब दिखा. जिसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई. लोग बड़ी संख्या में जुटे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

कवर्धा के मंदिर में तोड़फोड़ (ETV BHARAT)

काली मंदिर गार्डन के चौकीदार सोनू कौशिक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे गार्डन बंद कर वह घर चला गया था. शनिवार सुबह गार्डन खोलने पर शिवलिंग गायब मिली, जिसे बाद में बरगद के पेड़ के नीचे खंडित अवस्था में शिवलिंग पाई गई.

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेसियों ने सिंगल चौक में गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर गुस्सा जताया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि बलात्कार, लूट और चोरी की घटनाएं पहले से ही आम हो चुकी हैं और अब धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं.

अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा- नवीन जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कवर्धा

हरकत में आई कवर्धा पुलिस

इस घटना के बाद कवर्धा पुलिस हरकत में आई. कवर्धा के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और कवर्धा कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस केस में अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस गंभीर

कवर्धा कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

छुईखदान को विधानसभा बनाने की मांग, जिला में नाम के बाद भी उपेक्षा का आरोप

खैरागढ़ में 'फैक्ट्री हटाओ गांव बचाओ' व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक भाषा का आरोप, BJYM ने की थाने में शिकायत

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में हुए इंसाफ के 4 बड़े फैसले