ETV Bharat / state

गौवंशों की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्री और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का फूंका पुतला

बेमेतरा में कांग्रेस ने गौवंश की मौतों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया.प्रदर्शन में कांग्रेस ने पशुपालन मंत्री समेत गौसेवा आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका.

death of cows
गौवंशों की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 27, 2026 at 7:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: बेमेतरा के सिग्नल चौक में कांग्रेस ने गौमाता की सुरक्षा और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. बेमेतरा जनपद क्षेत्र क्रमांक 16 के सदस्य दीपक दिनकर के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री राम विचार नेताम और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेसर पटेल का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. इस बीच पुलिस जवानों ने पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाया.


चारा पानी के अभाव में दम तोड़ रही गौवंश
जनपद सदस्य दीपक दिनकर ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के ग्राम उसलापुर और झिरिया स्थित मानव निर्मित वन में सैकड़ो बन्देलीन ( आवारा मवेशी) गायें थी.जहां चारा पानी के अभाव में असमय 300 से अधिक गायों की मौत हुई थी.इसके बाद गौ माता की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया गया था.

death of cows
गौवंशों की मौत पर प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रशासन और विभाग ने चारा, पानी और संरक्षण की व्यवस्था का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.लिहाजा मवेशी लगातार चारा पानी के अभाव ने मवेशी दम तोड़ हैं-दीपक दिनकर, जनपद सदस्य

गौवंशों की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गौवंश के लिए हो समुचित व्यवस्था
कांग्रेस ने घड़ी चौक में पुतला दहन से पहले धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल गौमाता के लिए चारा-पानी और उचित व्यवस्था करने की मांग की है.साथ ही जिले के अलग-अलग स्थानों में खुले में घूम रहे गौ वंश से किसानों को हो रही परेशानियों को भी कांग्रेसियों ने प्रमुखता से रखा.कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. इसके लिए तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा.

गीदम के हारम पंचायत में भूमि अधिग्रहण विवाद, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई

अजीत जोगी की जयंती : चिंतक साहित्यकार और कुशल प्रशासक की निभाई भूमिका

साल में एक बार खुलती है मंडीप खोल गुफा, सबसे लंबी गुफाओं में से एक, एक ही नदी को कई बार बार करना पड़ता है पार