ETV Bharat / state

होली पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध, कांग्रेस ने कवर्धा में काटा बवाल

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों को खोले जाने का फैसला लिया गया है. कांग्रेस इस फैसले का विरोध कर रही है.

Congress protest in Kawardha
कवर्धा में कांग्रेस का प्रदर्शन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 8:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: होली के त्यौहार को लेकर साय सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है. इस दिन छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें खोले जाने का फैसला लिया गया है. इस बाबत साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल दिया है. रविवार को कवर्धा में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है.

होली पर शराब दुकान खोलना गलत

होली के दिन शराब दुकानें खुले रखने के राज्य सरकार के आदेश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया. कवर्धा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की. उसके बाद सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पुतला दहन किया.

कवर्धा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (ETV BHARAT)

होली जैसे आस्था और सामाजिक सौहार्द के पर्व पर शराब दुकानें खोलने का निर्णय समाज में गलत संदेश देता है. हम साय सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं- नवीन जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कवर्धा

होली पर शराब दुकान खोलना गलत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार हिंदू त्योहारों का राजनीतिक उपयोग कर रही है. एक ओर सरकार धार्मिक मूल्यों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर होली पर्व पर शराब दुकान खोलने का फैसला लेकर परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचा रही है.

जिले में पहले से ही कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अपराधों में वृद्धि हो रही है. ऐसे में होली पर शराब बिक्री की अनुमति देना प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं है- नवीन जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कवर्धा

सरकार फैसले पर करे विचार

विरोध प्रदर्शन के दौरान कवर्धा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए . सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी करना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने साय सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वह फैसले पर विचार नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में और तेज आंदोलन होगा.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल का पुनर्गठन, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप की नियुक्ति

कवर्धा में धर्मांतरण के खिलाफ भावना बोहरा की पहल, 165 लोगों की हुई घर वापसी